Pune पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) कोरोना काल में शुरु आधी क्षमता वाले डेमू, मेमू और लोकल टे्रन अब 11 तारीख से पूरी क्षमता से पटरियों पर दौडती नजर आएंगी। इसलिए यात्रियों को अब राहत मिलेगी। पिछले दो साल से कोरोना पाबंदियों के चलते रेल प्रशासन ने डेमू,मेमू और लोकल की सुविधाओं को आधी क्षमता पर चालू रखा था। पुणे,सांगली,मिराज,कोल्हापुर,दौंड,बारामती,लोनावला,डेमू,मेमू,लोकल के बीच चलने वाली सभी ट्रेनें पहले की तरह चलेंगी। पहले ट्रेनों की संख्या कम होने से यात्रियों को परेशानी होती थी। अब ये सिलसिला रुकने वाला है।
इन शहरों में सेवा 11 अप्रैल से
इस शहरों मेें फिर से शुरू करने से यात्रियों को राहत मिलेगी। इनमें पुणे, सांगली, मिराज, कोल्हापुर, दौंड, बारामती, लोनावला शामिल हैं।
ये ट्रेनें शुरू होंगी
डेमू नंबर 01521 – पुणे प्रस्थान 04.20 – दौंड आगमन 05.45,
डेमू नंबर 01522 – दौंड प्रस्थान 06.10 – पुणे आगमन 07.40
मेमू नंबर 01529 – पुणे प्रस्थान 15.00 – दौंड आगमन 16.52,
मेमू नंबर 01530 – दौंड प्रस्थान 17.02 – पुणे आगमन 18.32।
मेमू नंबर 01533 – पुणे प्रस्थान 20.05 – दौंड आगमन 21.35।
मेमू नंबर 01532 – बारामती प्रस्थान 22.15 – दौंड आगमन 23.30।
ट्रेन संख्या 01526 – प्रस्थान बारामती 07.10 – पुणे आगमन 10.05.
मेमू नंबर 01523 – दौंड प्रस्थान 05.45 – बारामती आगमन 07.00
मेमू नंबर 01527 – दौंड प्रस्थान 15.20 – बारामती 16.35।
गाड़ी संख्या 11425 – पुणे प्रस्थान 10.50 – कोल्हापुर आगमन 19.30,
ट्रेन संख्या 11426 – कोल्हापुर प्रस्थान 05.30 – पुणे आगमन 13.35।
ये ट्रेनें 15 अप्रैल से पहले की तरह शुरु
डेमू नंबर 01547 – मिराज प्रस्थान 17.00 – कोल्हापुर आगमन 18.10,
डेमू नंबर 01548 – कोल्हापुर प्रस्थान 21.30 – मिराज आगमन 22.45
डेमू नंबर 01543 – मिराज प्रस्थान 14.50 – कोल्हापुर आगमन 15.30,
डेमू नंबर 01544 – कोल्हापुर प्रस्थान 10.30 – मिराज आगमन 11.45।
डेमू नंबर 01549 – सांगली प्रस्थान 20.35 – कोल्हापुर आगमन 22.20,
डेमू नंबर 01550 – कोल्हापुर प्रस्थान 18.40 – सांगली आगमन 20.20।