Pune News पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) पीएमपी घाटे में चल रहे 25 मार्गों को बंद करेगा तो 4 नया मार्ग शुरू कर रहा है। यात्रियों की रिसपांस को देखते हुए 20 रूटों पर ट्रिप की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। घाटे में चल रहे मार्गों पर 2 अगस्त से बसें बंद कर दी जाएंगी। अगले तीन दिनों में नए रूट पर यात्री यातायात शुरू हो जाएगा। फिलहाल शेड्यूल में बदलाव का काम चल रहा है। इसलिए पीएमपी प्रशासन ने कहा कि इसे तीन दिन में लागू कर दिया जाएगा।
इन मार्गों पर नहीं दौडेंगी बसें
1. स्वारगेट-मिडीपॉइंट
2. नगर भवन-आदित्य उद्यान सोसायटी
3. कात्रज-कोंधनपुर
4. तलजई पठार-स्वारगेट
5. उरुली कंचन-खामगाँव
6. सासवड-उरुली कंचन
7. हडपसर-उरुली कंचन
8. स्वारगेट-कात्रज मार्ग लेकटाउन
9. वाघोली-न्हावी सांडस
10. वाघोली-करंदीगांव
11. पुणे स्टेशन-ताड़ीवाला रोड
12. निगडी-देहुगांव
13. हिंजेवाड़ी फेज 3-इंटरसिटी फेज 3
14. चिखली-हिंजेवाड़ी मान फेज 3
15. भोसरी-पाबलगांव
16. राजगुरुनगर-कडूस
17. पिंपले गुरव-काटेपुरम
18. स्वारगेट-बोपदेव घाट मार्ग सासवड
19. पिंपले गुरव-शीतलदेवी चौक
20. हडपसर-फुरसुंगी हरपलेवस्ती
21. हडपसर-फुरसुंगी शेवालेवाड़ी
22. यवत-सासवड
23. शेवालेवाड़ी-पिंपरीगांव
24. डेक्कन-पिंपल नीलाखी
25. डेक्कन-मिडीपॉइंट
चार नए मार्ग पर बसें हो रही शुरु
हडपसर-वाघोली के माध्यम से एयॉन आईटी पार्क
गंगाधाम वाया कात्रज-पुणे स्टेशन
स्वारगेट-नांदेड़ शहर
मुनपा भवन-खराडी
यात्रियों की रिसपांस न मिलने के चलते पीएमपी ने नुकसान के 25 रूटों को बंद करने का फैसला किया है। ऐसा करते हुए हम 4 नए रूट भी लॉन्च कर रहे हैं। यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। ऐसी जानकारी पीएमपीएमएल पुणे के परिवहन प्रबंधक दत्तात्रय झेंडे ने दी।