Pune News पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) पुणे मुंबई का सफर अब महंगा होने जा रहा है। क्योंकि इस एक्सप्रेस-वे के टोल में बड़ी बढ़ोतरी होगी। यह मूल्य वृद्धि 1 अप्रैल 2023 से लागू की जाएगी। टोल रेट में करीब 18 फीसदी की बढ़ोतरी की जाएगी।
पुणे मुंबई एक्सप्रेस वे के टोल में 18 प्रतिशत की वृद्धि होगी। यह मूल्य वृद्धि हर तीन साल में होती है। इससे पहले 1 अप्रैल 2020 को इस एक्सप्रेस-वे के टोल रेट में बढ़ोतरी की गई थी। अब नई वृद्धि 1 अप्रैल, 2023 से लागू होगी। नई टोल दरें क्या हैं?
(वाहन का प्रकार-पुरानी दर (रुपये में)- नई दर (रुपये में) निम्नानुसार)
कारें – 270 – 320
टेम्पो – 420 – 495
ट्रक – 580 – 685
बस – 797 – 940
तीन एक्सेल – 1380 – 1630
एम एक्सेल – 1835 – 2165