Pune News पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) मौसम विभाग ने अगले तीन से चार घंटों में राज्य के कुछ हिस्सों में तूफानी बारिश की संभावना जताई है। कल पश्चिम महाराष्ट्र, मराठवाड़ा समेत मुंबई-पुणे में भारी बारिश हुई थी। धूले में कल भी तेज ओलावृष्टि हुई थी, जिससे बड़े पैमाने पर फसलों को नुकसान पहुंचा है।
पुणे के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान विभाग के मुख्य वैज्ञानिक के. एस. होसालिकर ने इस भविष्यवाणी को ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि मुंबई, ठाणे, पालघर जिलों में घने बादल जमा हो गए हैं। साथ ही नासिक, अहमदनगर, छत्रपति संभाजी नगर, बीड, धुले, नंदुरबार, जलगांव और विदर्भ के पश्चिमी हिस्से, मराठवाड़ा भी घने बादलों से ढके हुए हैं।
इस बीच राज्य के इन सभी हिस्सों में अगले तीन से चार घंटों में गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। मुंबई में सुबह साढ़े नौ बजे के करीब बादल गरजने लगे। साथ ही सुबह करीब सात बजे पुणे में भी तेज बारिश हुई। इससे पुणे शहर और जिले में हवा में ठंडक है।