Pcmc News पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) सांस्कृतिक नगरी कही जाने वाले पुणे जिला के पिंपरी चिंचवड शहर में परम पूज्य प्रद्युमनजी महाराज का भव्य कथा का आयोजन आकुर्डी खंडोबा मंदिर में संपन्न हुआ। कथा का समापन उपरांत प्रद्युमनजी महाराज ने पिंपरी चिंचवड़ शहर में स्थित विश्व श्रीराम सेना सामाजिक संगठन के मुख्यालय अंबिका भवन को भेंट दी। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.लालबाबू गुप्ता द्वारा स्वामीजी के भव्य रूप से स्वागत कर पुष्पमाला अर्पण कर राम दरबार की फ़ोटो भेट स्वरूप दी गई। साथ ही पूरे गुप्ता परिवार ने प्रद्युमनजी महाराज की आरती कर आशीर्वाद ग्रहण किया। स्वामीजी ने विश्व श्रीराम सेना सामाजिक संगठन द्वारा शुरू कार्य की प्रशंसा करते हुए अपना शुभशीर्वाद दिया। साथ ही भगवत कथा से जुड़े कई कहानियों पर भी प्रकाश डाला ।
परम पूज्य प्रद्युम्णजी महाराज ने कहा कि, विश्व श्रीराम सेना द्वारा धर्म के प्रचार और प्रसार के लिए हो रहा कार्य सराहनीय है साथ ही भविष्य के कार्य के लिए आशीर्वाद प्रदान किया।
महाराज जी ने साथ ही पुणे में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा को बडी सुंदरता से लोगों को सुनाकर भावुक कर दिया। भगवान श्री कृष्ण जी के वात्सल्य प्रेम,असीम प्रेम के अलावा उनके द्वारा किए गए विभिन्न लीलाओं का वर्णन कर वर्तमान समय में समाज में व्याप्त अत्याचार,अनाचार,कटुता,व्यभिचार को दूर कर सुंदर समाज निर्माण हेतु युवाओं को प्रेरित किया। महाराज ने भगवान से जुड़ी कई कथाएं बड़े ही सुंदर ढंग से सुनाई जिसे सुन उपस्थित श्रद्धालुओं के आंसू छलक पड़े। श्रद्धालुओं ने पंडाल में श्रीकृष्ण के जोरदार जयकारे लगाए।