Pcmc News पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी-चिंचवड़ शहर में सभी दलों के दिग्गज नेताओं ने रविवार (23 अक्टूबर) को आपसी राजनीतिक मतभेद को दरकिनार रखते हुए दिवाली फलाहार कार्यक्रम में एक साथ नजर आए। दो घंटे तक चहल-पहल वाले माहौल में चले इस दीपावली आनंदोत्सव में विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्तियों ने भी भाग लिया। दिशा सोशल फाउंडेशन की ओर से कालेवाड़ी स्थित ’रागा पैलेस’ में दीवाली फलाहार गतिविधि का आयोजन किया गया।
सांसद श्रीरंग बारणे,पूर्व सांसद अमर साबले,पूर्व मंत्री बाला भगड़े,विधायक अन्ना बंसोड़े,पुलिस आयुक्त अंकुश शिंदे, प्रसिद्ध सूत्रसंचालक सुधीर गाडगिल, वनराय के अध्यक्ष रवींद्र धारिया,मराठी फिल्म निगम के अध्यक्ष मेघरजा राजे भोसले, अर्जुन पुरस्कार विजेता अभिनेता शांताराम जाधव, नाटय परिषद के शहर अध्यक्ष भाऊसाहेब भोईर, राकांपा के शहर अध्यक्ष अजीत गव्हाणे, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस सचिव सचिन साठे, कांग्रेस शहर अध्यक्ष कैलास कदम, शिवसेना शहर अध्यक्ष सचिन भोंसले, मनसे नगर अध्यक्ष सचिन चिखले,भाजपा नेता शंकर जगताप, कार्तिक लांडगे, पूर्व महापौर संजोग वाघेरे, राहुल जाधव, नितिन कालजे, पिंपरी प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष सदाशिव खाड़े, पूर्व उप महापौर राजू मिसाल सहित अन्य ने भाग लिया।