Pcmc News पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी-चिंचवड़ मनपा ने दावा किया है कि पिंपरी पालिका के अधिकारियों की भर्ती और पदोन्नति में कोई कदाचार नहीं हुआ और सारी कार्यवाही नियमानुसार की गई।
कुछ दिन पहले एक सामाजिक कार्यकर्ता ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर नगर पालिका में कई कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत की थी। इसका जिक्र करते हुए पालिका के प्रशासन विभाग ने आरटीआई कार्यकर्ता को लिखित पत्र भेजा है।
पिंपरी-चिंचवड़ पालिका की भर्ती के लिए एक निजी कंपनी द्वारा परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं। इस संबंध में पालिका ने कंपनी के साथ समझौता किया है। इस संबंध में व्यय स्वीकृत किया गया है। भर्ती में कोई अवैध कार्रवाई नहीं की गई है। इसी तरह अधिकारियों की पदोन्नति के मामले में पालिका ने पत्र में कहा है कि पालिका अधिनियम के तहत सभी नियमों और मानदंडों का पालन किया गया है।