Pimpri पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) विष्णुभाई निवृत्ती म्हेत्रे के प्रथम स्मरण दिवस के अवसर पर आज चिखली मोरे वस्ती परिसर में भव्य रक्तदान शिविर,हेल्थ चेकउप और कोविड वैक्सीन टीकाकरण कार्यक्रम म्हेत्रेवाडी चिखली में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन भोसरी के भाजपा विधायक और शहराध्यक्ष महेश लांडगे के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पिंपरी चिंचवड़ महानगर पालिका की महापौर उषा माई ढोरे उपस्थित थी।
- चिखली में रक्तदान,वैक्सीन टीका,हेल्थ चेकअप
सभी मान्यवरों का स्वागत,सत्कार वार्ड की नगरसेविका स्विनल म्हेत्रे,सुरेश तात्या म्हेत्रे ने किया। इस अवसर पर उपमहापौर हीराबाई घुले,नगरसेविका अश्विनी जाधव,फ प्रभाग अध्यक्ष कुंदन गायकवाड़,
नगरसेविका साधनाताई मळेकर,अश्विनीताई जाधव,स्विकृत सदस्य संतोष मोरे,पांडूरंग भालेकर एवं म्हेत्रे परिवार के हनुमंत म्हेत्रे,माणिक म्हेत्रे, आशीष म्हेत्रे,विश्व श्रीराम सेना सामाजिक संघटना के राष्ट्रीय अध्यक्ष और व्हीएसआरएस न्यूज़ के प्रधान संपादक लाल बाबू गुप्ता,आदि मान्यवर उपस्थित थे। बड़ी संख्या में बुजुर्गो और महिलाओं की उपस्थिति देखने को मिली। सैकड़ों लोगों ने रक्तदान जीवनदान की परंपरा को निभाते हुए रक्तदान किया। साथी ही जेष्ठ नागरिक और महिलाओं का हेल्थ चेक उप हुआ। बड़े पैमाने पर लोगों ने कोविड वैक्सीन टीका का लाभ उठाया। रक्दान शिविर के साथ आँखों की जाँच,मोतिया बिंद का ऑपरेशन ऐसे कई उपक्रम इस शिविर में आयोजित किये गए। लगभग 1000 लोगों ने वैक्सीन टीका लगवाया,हेल्थ चेकअप का लाभ उठाया। करीबन 82 लोगों ने रक्तदान करके अपने सामाजिक कर्तव्यों को निभाया।
म्हेत्रे परिवार के सामाजिक,धार्मिक कार्यों से जनता खुश-महेश लांडगे
विधायक महेश लांडगे ने अपना मनोगत व्यक्त करते हुए कहा कि ह.भ.प.विष्णुभाई निवृत्ति म्हेत्रे एक मृदशाली,सामाजिक संतों के अचार विचार वाले व्यक्ति थे। पिछले साल कोरोना के चलते उनका दु:खद निधन हो गया था।उन्होंने हमेशा हमको अच्छे मार्ग जनता की सेवा,गरीबों मजदूरों,जरुरतमंदों की मदद करने का गुरुमंत्र दिया। आज उनके ही आदर्शों पर हम चलने का प्रयास कर रहे है।आज उन्ही के स्मरणार्थ रक्दान शिविर,हेल्थ चेकअप जैसे सामाजिक कार्यक्रमों का भव्य पैमाने पर आयोजन किया गया। यही हमारी ओर से उनको सच्ची आदरांजलि है। म्हेत्रे परिवार का सामाजिक,धार्मिक कार्यो में बड़ा योगदान रहा है। कोरोना काल में जरुरतमंदों को अन्नधन्य वितरण,कामगारों के पलायन के समय हरसंभव मदद,वार्ड में औषधी फौव्वारा,24 घंटे वार्ड के नागरिकों की सेवा में तत्परता जैसे प्रशंसनीय कार्य कर रहे है।आज की भारी भीड़ को देखते हुए ऐसा लगता है की म्हेत्रे परिवार के कार्यों से लोग काफी प्रभावित है। कोरोना काल में लोगों को सबसे ज्यादा वैक्सीन,हेल्थ चेकअप,रक्त की आवश्यकता है।सामाजिक जरुरतों को ध्यान में रखते हुए म्हेत्रे परिवार ने आज का अतुल्यनीय कार्यक्रम रखा।
विधायक महेश लांडगे ने किया चिखली,मोरेवस्ती का विकास-महापौर
महापौर उषा माई ढोरे ने कहा कि विष्णु भाई म्हेत्रे एक आदर्श व्यक्तिमत्व थे। इस परिसर में विकास काम हुआ है। यह दादा के सहयोग से संभव हो सका। आज का आरोग्य शिविर कार्यक्रम समाज के लिए काफी लाभकारी साबित होगा। यह एक अच्छा सन्देश लोगों के बीच गया है। ऐसे ही कार्यक्रम अन्य नगरसेवकों को अपने वॉर्ड में लेना चाहिए। कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए हर किसी कोे मास्क लगाना चाहिए,सामाजिक दूरियां बनाकर रखनी चाहिए, आवश्यक हो तो ही घर से बहार निकलना चाहिए। पालिका की ओर से तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए पालिका के सभी अस्पतालों को हर मेडिकल सुविधा से परिपूर्ण रहने कका निर्देश दिया गया है।