Pimpri तलेगांव(व्हीएसआरएस न्यूज) पुणे जिले के तलेगांव में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आयी है जहां एक महिला से बंदूक की नोक पर दुष्कर्म किया गया। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने पीड़िता को एक लाख रुपये ब्याज के रूप में दिए थे। ब्याज की रकम के बदले में आरोपी ने शारीरिक सुख की मांग की। हालांकि जब पीड़िता ने उसकी मांग को ठुकरा दिया,तो उसको पति और बच्चे को जान से मारने की धमकी दी,उसके साथ बलात्कार किया और उसे अपने मोबाइल फोन पर वीडियो बनाया। तलेगांव पुलिस ने मुख्य आरोपी किरण घरे और दीपक ओसवाल को हिरासत में लिया है।
पुलिस के मुताबिक 26 वर्षीय पीड़िता ने 40 वर्षीय किरण से एक लाख रुपये ब्याज के तौर पर लिए थे। बदले में महिला ने किरण को 50 हजार रुपये के दो चेक सौंपे। हालांकि किरण ने ब्याज के बदले पीड़िता से शारीरिक सुख की मांग की। महिला ने मना कर दिया। इसके बाद नाराज किरण ने उसके पति और बच्चे को जान से मारने की धमकी दी। महिला की शिकायत के मुताबिक आरोपी ने फॉर्च्यूनर कार में बंदूक की नोंक पर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस के मुताबिक महिला का अपने मोबाइल फोन में वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा और अलग-अलग जगहों पर कई बार रेप किया। इतना ही नहीं आरोपी ने महिला से कहा था कि पुलिस के पास जाने पर भी कोई उसका कुछ नहीं कर सकता। मामले के मुख्य आरोपी किरण के साथ 46 वर्षीय दीपक को भी गिरफ्तार किया है। तलेगांव पुलिस आगे की जांच कर रही है।