Pimpri पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) एक चौंकाने वाली घटना सामने आयी है जिसमें पुणे के चाकण इंडस्ट्रियल एस्टेट में अपनी पत्नी के प्रेमी मैनेजर की उसकी ही कंपनी के सामने हत्या कर दी गई। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह पता चला है कि आरोपी ने अपनी पत्नी को भी लोहे के स्टूल से पीट-पीट कर मार डाला। लेकिन पत्नी बच गई। आरोपी पति को अपनी पत्नी पर विवाहेतर संबंध होने का शक था। वह कई बार अपनी पत्नी और सहायक मैनेजर प्रेमी से मिलते और बात करते हुए पकड़ा था। पत्नी का शारीरिक संबंध है ऐसा पति को शक था। दोनों को कई बार देखा और पकडा भी था। गिरफ्तार आरोपी का नाम रामेश्वर और मृतक का नाम अमोल गजानन राणे है। ऐसी जानकारी आज पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश ने प्रेस वार्ता में दी।
पुलिस के मुताबिक आरोपी रामेश्वर,उसकी पत्नी और अमोल कई साल से एक ही कंपनी में काम कर रहे थे। सभी एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते थे। लेकिन रामेश्वर को शक था कि उनकी पत्नी और अमोल के बीच कुछ चल रहा है। इसी बीच उसके मन में हमेशा अनैतिक संबंध को लेकर मन में आक्रोश था। दोनों को रामेश्वर ने कई बार बात करते हुए पकड़ा था। इससे नाराज होकर रामेश्वर ने उन दोनों को कंपनी में ही मारने का फैसला किया। इसके मुताबिक जब सभी काम पर थे तो रामेश्वर ने सीधे अमोल को उसकी पत्नी के सामने लोहे की रॉड से मारकर हत्या कर दी। साथ ही रामेश्वर ने अपनी पत्नी को लोहे के स्टूल से पीट-पीट कर मार डालने का प्रयास किया,लेकिन वो जीवित बच गई। चाकण पुलिस ने कहा कि हमले में अमोल की मौत हो गई और उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश,अप्पर पुलिस आयुक्त रामनाथ पोकले,डीसीपी-1 मंचक इप्पर,एसीपी प्रेरणा कट्टे,चाकण के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अशोक राजपूत के मार्गदर्शन में पुलिस निरिक्षक(अपराध)अनिल देवडे,सहायक पुलिस निरिक्षक प्रकाश राठोड,विक्रम गायकवाड,पुलिस उपनिरिक्षक विजय जगदाले,अदिनाथ नागणे,संजय घाडगे,हनुमंत कांबले,मनोज साबले,निखील वर्पे,अशोक दिवटे,उद्धव गर्जे,प्रदिप राले,सहायक पुलिस निरीक्षक विक्रम गायकवाड़ ने कार्रवाई की। आगे की जांच पुलिस निरिक्षक(अपराध) अनिल देवडे कर रहे हैं।