Pimpri पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड मनपा 2022 के लिए चुनाव प्रक्रिया का बिगुल बजते ही पिंपरी चिंचवड़ शहर की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। जिसको लेकर अभी से सभी पार्टी और नगरसेवकों द्वारा तैयारियों में जुट गए है। पिंपरी चिंचवड़ शहर में मनसे पार्टी के शहराध्यक्ष सचिन चिखले ने शहर के प्रभागों में बैठकों का आयोजन कर मनसे संगठन मजबुत करने का काम शुरू कर दिया है।
मनसे 78 उम्मीदवार मैदान में उतारेगी
निगडी,भोसरी चिखली,मोशी इन इलाकों में मनसे पार्टी द्वारा महिला और युवा कार्यकर्ताओं को जोड़ने के लिए सचिन चिखले ने कमर कस ली है। मनसे पालिका चुनाव में अपना 78 उम्मीदवार मैदान में उतारेगी। अभी चुनाव 6 महिने दूर है। गठबंधन होगा नहीं होगा इसकी परवाह न करके अपने बलबुते पर मनसे चुनाव लडेगी। पिछले 2017 के चुनाव में 38 उम्मीदवारों को लडाया था।
मनसे का कार्यकर्ता जोडो अभियान
मराठी का मुद्दा हो या फिर शहर के विकास को लेकर आवाज उठाना हो मनसे अपने स्टाइल में उतरती है। सचिन चिखले का मानना है कि शहर के कई युवा वर्ग राज ठाकरे पर भरोसा जताते हैं और मनसे पार्टी में शामिल होना चाहते है। इसीलिए हमने कार्यकर्ता जोड़ो अभियान की शुरुवात की है और महिला और युवा वर्ग के लोगों को पार्टी जोड़ा जा रहा है। हमने हाल ही में बैठक कर लोगों से बातचीत आरंभ की है और इसी बीच हमें युवाओं से ज्यादा अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। ऐसा मनसे शहर अध्यक्ष व नगरसेवक सचिन चिखले ने एक साक्षात्कार में बताया।
32 वॉर्ड में तूफानी प्रभाग स्तरीय बैठकें
शहराध्यक्ष सचिन चिखले समेत पार्टी के अन्य अधिकारी और पदधिकारी भी इस अभियान से जुड़े हुए है और पार्टी बढ़ाने को लेकर दिन रत मेहनत में लगे हुए है। पार्टी के अचार विचार,नीतियां लोगों तक पहुंचने का काम हर स्तर पर जारी है। पिंपरी,चिंचवड़ और भोसरी तीनों विधानसभा क्षेत्र के 32 वार्ड में प्रभाग स्तरीय बैठक की जा रही है। इन बैठकों से पार्टी को मजबूत कर आगामी चुनाव में मनसे मजबुती के साथ उतरेगी। साथ ही युवाओं से सचिन चिखले ने आव्हान किया है कि वे राजनीति में आकर सामाजिक कार्य में जुटे। राजनीति के प्रति अपनी सोच साकारात्मक रखें। शिक्षित युवाओं की राजनीति में अत्यंत आवश्यकता है। मनसे का एक मध्यवर्ती कार्यालय मनपा भवन के सामने राजठाकरे के हाथों उद्घाटित होने जा रहा है। ऐसा भी सचिन चिखले ने बताया।