Pimpri पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड मनपा वॉर्ड रचना प्रक्रिया आज से आरंभ हो चुकी है। सभी पार्टियां चुनावी रणनीति बनाने में जुट गई है। ब्यूहरचना से लेकर बैठकों का जोड घटाना शुरु हो चुका है। पिंपरी चिंचवड शहर समाजवादी पार्टी ने भी अकेले दम पर चुनाव लडने का एलान कर दी है। पुणे जिला व शहर प्रभारी अनिस अहमद की अध्यक्षता में पिंपरी के समाजवादी पार्टी कर्यालय में पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। प्रभारी ने शहर अध्यक्ष रफिकभाई कुरैशी से चुनावी तैयारियों के बारे में जानकारी ली और पदाधिकारियों को मार्गदर्शन किया।
समाजवादी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अबू आजमी ने पुणे,पिंपरी चिंचवड मनपा चुनाव में मजबुत जिताऊ और टिकाऊ उम्मीदवारों को उतारने के लिए दिशानिर्देश दिए है। उसी के तहत प्रभारी अनिस अहमद शहर समाजवादी पार्टी की चुनावी तैयारियों को जानने के लिए विशेष रुप से पधारे थे। इस मौके पर रफीक कुरैशी ने उनका भव्य स्वागत सत्कार किया। कुरैशी ने कहा कि भाजपा को हराने के लिए सपा सेकुलर पार्टियों के साथ गठबंधन करके चुनाव लडेगी। भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए हर कुर्बानी देने के लिए तैयार है।
बैठक में शहर उपाध्यक्ष बी डी यादव,चिंचवड विधानसभा अध्यक्ष रवि यादव,रामरुप यादव,साजिद शेख,राजकुमार यादव,दिलीप यादव,सुनिल पाटिल,बृजेश यादव,शाहरुख शेख,मस्तान कुरेशी समेत सैकडों पदाधिकारी,कार्यकर्ता उपस्थित थे।