Pimpri पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड शहर पुलिस आयुक्तालय की सीमा में स्थापित सारे पुलिस स्टेशनों में हर महिने थानेदार जनता दरबार का आयोजन करें और जनता की समस्याओं को सुनें,उसका बिना विलंब निवारण करें। ऐसा आदेश आज महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलिप वलसे पाटिल ने दिया। गृहमंत्री दिलिप वलसे पाटिल आज पिंपरी चिंचवड शहर पुलिस मुख्यालय में पधारे थे। उनके हाथों आयुक्तालय के समिति कक्ष का उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर पुलिस महासंचालक संजय पांडे,पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश,अप्पर पुलिस आयुक्त रामनाथ पोकले,सुधीर हिरेमठ समेत कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
पत्रकारों के सवालों की वर्षा होने से पहले गृहमंत्री ने साफ कर दिया कि उनसे कठिन सवाल न पूछा जाएं क्योंकि वे नये बैट्स मैन है। लोनावला,मावल परिसर के पुलिस स्टेशनों को पिंपरी चिंचवड शहर में शामिल करने के सवालों का जवाब द्ेते हुए कहा कि अभी तक उनके पास प्रस्ताव आया नहीं। इस बारे में मंत्रालय में पता करुंगा और उस पर स्टडी करके गंभीरता से विचार किया जाएगा।
शहर के कानून व्यवस्था की गृहमंत्री दिलिप वलसे पाटिल ने प्रशंसा की। पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश के कामों की जमकर तारिफ की। शहर में क्राइम कम हुआ,अवैध धंधों पर कंट्रोल हुआ। इस शहर की और क्या समस्याएं है। पुलिस विभाग की क्या समस्याएं है? इस बारे में मीडिया और पुलिस आयुक्त से पूछा। गृहमंत्री ने कहा कि अगर कोई समस्या हो तो बताएं उसे तत्काल दूर किया जाएगा। लेकिन जनता की आवाज सुनी जाए,उनकी समस्याएं बिना विलंब हल की जाए,इसके लिए हर पुलिस थानों में महिने में एक दिन जनता दरबार थानेदार लगाकर सबकी समस्या को सुनने का काम करें। ऐसा निर्देश गृहमंत्री ने पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश को दिए।