Pimpri पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड मनपा के सभापति नितिन लांडगे का आज पुणे कोर्ट ने अंतरिम जमानत रद्द करके उनको येरवडा जेल भेजने का निर्णय सुनाया। आज नितिन लांडगे को कोर्ट में हाजिर होने के लिए कहा गया था। लांडगे कोर्ट में हाजिर हुए। लांडगे ने जमानत पाने के लिए कोर्ट से कहा कि उनकी दादी का देहांत हुआ है और उनकी अंत्येष्टि के लिए जाना है। यह कारण देकर जमानत अवधि बढाने की मांग की। लेकिन एंटी करफ्शन व्यूरो की पुलिस को जानकारी मिली थी कि नितिन लांडगे के पिता की मौशी का निधन हुआ है। उसकी वजह से अंतरिम जमानत रद्द करने की मांग सरकारी वकील रमेश घोडपडे ने न्यायालय में की। न्यायलय में सरकारी वकील और लांडगे के वकीलों की दलील सुनने के बाद न्यायाधीश ने लांडगे की जमानत रद्द करके न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश सुनाया। नितिन लांडगे की आज येरवडा जेल रवानगी हो गई है?
माननीय पुणे कोर्ट ने हिरासत में लिए गए सभापति लांडगे के सचिव ज्ञानेश्वर पिंगले समेत 3 कर्मचारियों के बारे में फैसला सुरक्षित रखा है। इनके बारे में कल 27 अगस्त को कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी। आपको बताते चलें कि पालिका भवन में एंटी करप्शन की टीम ने सभापति के स्वीय सहायक पिंगले को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकडा था। इसके बाद सभापति लांडगे समेत 4 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया था।
पुणे कोर्ट ने दो बार पुलिस रिमांड मांगा। तीसरी सुनवाही में सभापति लांडगे को अंतरिम जमानत दी गई थी। साथ ही 26 अगस्त को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया था। आज जैसे ही लांडगे पुणे कोर्ट में हाजिर हुए और उनके वकीलों ने जमानत बढाने के लिए कारणों की दलीलें दी जो कि झूठा साबित हुआ। कोर्ट ने लांडगे को येरवडा जेल भेजने का निर्णय दिया। भोसरी के भाजपा विधायक महेश लांडगे के समर्थक हैं। आज नितीन लांडगे को येरवडा जेल होना महेश लांडगे के लिए बडा झटका माना जा रहा है।