Pimpri पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड शहर पुलिस कमिश्नर कृष्ण प्रकाश के जीरो टॉलरेंस अभियान को आगे बढाते हुए एन्टी गुंडा स्कॉट प्रमुख तेजतर्रार सहायक पुलिस निरिक्षक हरीश माने के कुशल नेतृत्व में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जो पिस्तौल,कोयता,चाकू लेकर फोटो खिंचकर वाट्सअॅप स्टेट्स,सोशल मीडिया,इंस्टाग्राम में शेयर किए थे। इसके पीछे उनका उद्देश्य खुद को भाईगिरी के रुप में पेश करना और लोगों में डर,दहशत निर्माण करना था।
एक युवक को पिस्तौल का फोटो लेना और उसे व्हाट्सएप स्टेट्स पर रखना महंगा पड़ा। पिंपरी चिंचवड शहर की एन्टी गुंडा स्कॉट ने घर से गिरफ्तार किया। इसके अलावा दो और लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए एन्टी गुंडा विरोधी दस्ते द्वारा कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है,जो सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम पर मुंह में कोयता लेकर वायरल हुए थे। इनके पास से एक पिस्टल,एक जिंदा कारतूस और एक लोहे का कोयता बरामद किया गया है।
आरोपी सूरज सिंह जायसवाल (20),राज अवधूत शर्मा (18) और मयूर अनिल सरोदे हैं। पुलिस के मुताबिक सूरज जायसवाल ने पिस्तौल के साथ एक फोटो व्हाट्सएप स्टेट्स पर पोस्ट की थी। एन्टी गुंडा विरोधी दस्ता के अनुसार आरोपियों ने सूरज के लिए जाल बिछाकर उसे हथकड़ी पहनाई। मुंह में चाकू लिए वायरल हुए राज अवधूत शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। टीम ने मयूर को भी गिरफ्तार कर लिया,जिसने इंस्टाग्राम पर चाकू से वीडियो वायरल किया था।
गिरफ्तार आरोपियों में राजू पर हत्या के प्रयास सहित एक अन्य आरोप में मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई सहायक पुलिस निरीक्षक हरीश माने और उनकी टीम ने की।