Pcmc पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड मनपा में स्थायी समिति सदस्य के लिए रिक्त एक पद के लिए आज हुए चुनाव में भाजपा की सुजाता पालांडे निर्वाचित हुई। सुजाता पालांडे संत तुकारामनगर प्रभाग से नगरसेविका हैं। रवि लांडगे की सदस्याता रद्द होने के बाद आज महासभा में भाजपा ने पलांडे के नाम की सिफारिश की थी।
पालिका में वर्तमान में भाजपा के 10,राकांपा 4,शिवसेना के 1 स्थायी समिति सदस्य है। संख्याबल के मुताबिक भाजपा की ओर से एकमात्र नाम आने से पलांडे बिनविरोध निर्वाचित हुई। पालांडे 2017 में राकांपा से टिकट चाहती थी लेकिन नहीं मिलने पर भाजपा से चुनाव लडी और अच्छे मतों से निर्वाचित हुई।
संत तुकारामन नगर पूर्व महापौर योगेश बहल का गढ़ माना जाता है। यहां से पलांडे ने भाजपा टिकट पर जीत दर्ज की थी। पिछले साढे चार साल में भाजपा ने पालांडे को कोई पद नहीं दिया जिसके चलते वे नाराज चल रही थी। भाजपा ने भले ही 6 महिनों के लिए सदस्य बनाया हो कुछ नाराजगी दूर करने का प्रयास हुआ है।