Pcmc पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड़ शहर के भोसरी परिसर में एक युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या का मामला उजागर हुआ है। आज सुबह भोसरी के निर्जन स्थल पर युवक का शव बुरी हालत में पाया गया। दीपक गोपाल वाघमारे ऐसा मृतक शख्स का नाम है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय दीपक वाघमारे की गला चीरकर ह्त्या की गई है साथ ही मृतक के सिर पर पत्थर से वार किये गए है। इस घटना में दीपक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हत्या देर रात होने का नुमान पुलिस ने लगाया है। आज सुबह 7 बजे के करीब घटना उजागर हुई। घटना की जानकारी मिलते है भोसरी पुलिस घटनास्थल पर दाखिल हुई। अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आगे की जाँच में पुलिस जुटी है। हालाँकि अभी तक हत्या किसने की और क्यों की यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।