Pcmc पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पत्रकारों का लेखन बंदूक की गोली से ज्यादा खतरनाक होता है। इसलिए पत्रकार पूरी जिम्मेदारी और संयम के साथ लिखना चाहिए। ऐसा मनोगत पिंपरी चिंचवड मनपा के आयुक्त राजेश पाटिल ने व्यक्त की। 6 जनवरी को दर्पणकार बालशास्त्री जांभेकर जयंती के अवसर पर पिंपरी चिंचवड पत्रकार संघ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस अवसर पर महापौर माई ढोरे,स्थायी समिति सभापति अॅड नितिन लांडगे,सत्तरुढ नेता नामदेव ढाके,वरिष्ठ पत्रकार बापूसाहेब गोरे,अध्यक्ष अनिल वडगुले समेत कई पत्रकार उपस्थित थे। महापौर माई ढोरे,आयुक्त राजेश पाटिल के हाथों दर्पणकार जांभेकर की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया।
पिंपरी चिंचवड पत्रकार संघ द्धारा आदर्श पत्रकारिता दर्पण पुरस्कार पुढारी अखबार के वरिष्ठ पत्रकार मिलिंद कांबले को प्रदान किया गया। स्मृतिचिन्ह,शाल,पुष्पगुच्छ देकर महापौर,आयुक्त ने सत्कार किया। आयुक्त ने मिलिंद कांबले की पत्रकारिता,लेखान की प्रशंसा की। आयुक्त ने आगे कहा कि पत्रकार इस स्पर्धा और महंगाई के युग में केवल नौकरी पर निर्भर न रहकर समांतर अन्य उद्योग,धंधे,व्यवसाय करना चाहिए। वर्तमान समय में पत्रकारों की स्थिति दयनीय है। पालिका की ओर से धनवंतरी मेडिकल योजना समेत अन्य मांगों को पालिका स्तर पर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा,ऐसा आश्वासन आयुक्त ने दिया।
महापौर माई ढोरे ने अपनी ममता की वर्षा पत्रकारों पर बरसाते हुए कहा कि कोविड काल में पत्रकारों ने अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाने का काम किया। जान जोखिम में डालकर स्थानीय प्रशासन की मदद की। लॉकडाउन में जब पूरा देश घरों में कैद रहा तो पत्रकार अपना राष्ट्रीय कर्तव्य को निभाने के लिए फील्ड में रहा। वरिष्ठ पत्रकार बापू गोरे ने धनवंतरी योजना में पालिका संबंधित पत्रकारों को शामिल करने की जो मांग रखी वह योग्य है। महापौर होने के नाते हरसंभव सहयोग किया जाएगा। पत्रकार प्रशासन के पास इस विषय को मजबुती के साथ रखें,हर मदद करने के लिए हम तैयार है। ऐसा महापौर ने कहा। भाजपा विधायक लक्ष्मण जगताप ने भाजपा की सरकार के समय घरकुल योजना और प्रधानमंत्री योजना में पत्रकारों के लिए घर देने के लिए भरसक प्रयास किया था। आज भी पत्रकारों की हर समस्या के साथ खडे है।
वरिष्ठ पत्रकार बापू गोरे ने पत्रकारों की समस्या और मनोगत आयुक्त,महापौर के सामने मजबुती के साथ रखा,प्रास्ताविक भाषण अध्यक्ष अनिल वडगुले ने दिया। सूत्रसंचालन की कमान दादा आढाव ने संभाला,आभार सूरज सालवी ने माना। इस अवसर पर पद्मश्री सिंधुताई सपकाल को भावपूर्ण श्रद्धांजली अर्पित की गई।