Pcmc दापोड़ी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड मनपा के आयुक्त राजेश पाटिल ने महिलाओं से स्वयं के सशक्तिकरण और आर्थिक उत्थान के लिए विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर आत्मनिर्भर बनने की अपील की। आयुक्त राजेश पाटिल द्वारा आनंदवन, कष्ट वसाहत दापोडी फुगेवाड़ी स्थित ह क्षेत्रीय कार्यालय नवी दिशा परियोजना के तहत स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों को सामुदायिक शौचालय रखरखाव और मरम्मत कार्य का कार्य आदेश पत्र वितरित किया गया। इस अवसर पर आयुक्त राजेश पाटिल ने महिलाओं का हौसलावजाही करते हुए खुद को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करना चाहिए। ऐसा आवाहन किया।
इस मौके पर कमिश्नर राजेश पाटिल बोल रहे थे। दापोड़ी में प्रेरणा महिला बचत समूह,रमई महिला महिला बचत समूह,संकल्प महिला बचात समूह की महिलाओं को कार्य पत्र वितरित किए गए। क्षेत्रीय अधिकारी विजय कुमार थोरात, सामाजिक विकास अधिकारी बहादुरपुरे,सहायक स्वास्थ्य अधिकारी महेश आधव,जनसंपर्क अधिकारी किरण गायकवाड़,रवींद्र तनपुरे सहित अन्य अधिकारी एवं महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।