Pimpri पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी के रूप में जानी जाती है जो सड़कों से लेकर दिल्ली तक हर जगह दूसरों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर अपना राजनीतिक रोटियां सेंकती है। पांच साल पहले भाजपा नेताओं ने झूठे आरोप लगाकर राकांपा को बदनाम किया था। लेकिन भाजपा की पिंपरी चिंचवड स्थायी समिति के अध्यक्ष नितिन लांडगे को रिश्वत के एक मामले में गिरफ्तार किए जाने के बाद,भाजपा को अपनी नैतिकता याद नहीं रही। पिंपरी चिंचवड़ में सत्ताधारी भाजपा के भ्रष्टाचार पर राकांपा पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल खामोश क्यों हैं।ऐसा सवाल पिंपरी चिंचवड शहर राष्ट्रवादी कांग्रेस के शहर अध्यक्ष संजोग वाघेरे ने किया।
भाजपा राज में भ्रष्टाचार का बोलबाला
संजोग वाघेरे ने आगे कहा कि उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के नेतृत्व में राकांपा ने पिंपरी चिंचवड शहर में विकास की गंगा बहायी। शहर की तस्वीर बदलने का काम किया। शहर की पहचान विश्वतरीय होने लगी थी। शहर को बेस्ट सिटी का सम्मान मिला। लेकिन पिछले साढे चार साल में भाजपा राज में शहर में विकास का पहिया थम सा गया है। शहर में गडढों की भरमार है। कचरों का ढ़ेर लगा है। भ्रष्टाचार का बोलबाला है। पालिका की तिजोरी को लूटने का काम भाजपा के लोगों ने किया। राकांपा द्वारा अपने पंद्रह साल के कार्यकाल में किए गए विकास कार्य बेजोड़ थे। उस वक्त विकास कार्यों को लेकर एनसीपी से लड़ना नामुमकिन था। इसलिए 2017 के पालिका चुनावों में भाजपा ने पालिका के प्रबंधन पर निराधार आरोप लगाए। उनके झूठे आरोपों को भाजपा के प्रदेश नेताओं ने बल दिया। जांच करने का आश्वासन दिया। वास्तव में, विट्ठलमूर्ति और शवदाहिनी जैसी किसी भी परियोजना में कुछ भी सामने नहीं आया।
भाजपा के चाल,चरित्र,चेहरा का ढोल फटा
इसके उलट पिंपरी चिंचवड़ पालिका पिछले साढ़े चार साल से बीजेपी चला रही है। भाजपा ने शहर को बदहाल कर दिया है। कई कामों में रिंग और भ्रष्टाचार व्याप्त है। शहर के विकास कामों पर दिलचस्पी नहीं,केवल अपनी झोली भरने में भाजपाईयों को दिलचस्पी है। स्थायी समिति पर की गई कार्रवाई के बाद भाजपा के पारदर्शी शासन का असली चेहरा बेनकाब हुआ। स्थायी समिति के अध्यक्ष येरवडा जेल तक पहुंचे। इसके बाद से एनसीपी लगातार उनके इस्तीफे की मांग कर रही है। लेकिन नैतिकता को भूल चुकी सत्तारूढ़ भाजपा ने इस्तीफा नहीं दिया। भाजपा का चाल,चरित्र,चेहरा भ्रष्टाचार रुपी बन चुका है। भ्रष्टाचारी लोग सत्ता के लोभी हो गए है। उनको पत चल चुका है कि आने वाले 2022 के पालिका चुनाव में जनता भाजपा का पूरी तरह से सफाया कर देगी। इसलिए शेष बचे 5 महिनों में पालिका तिजोरी से जितना माल निकाल सको निकाल लो। भाजपा वालों धन से प्रेम है जनता से नहीं। ऐसा सनससनीखेज आरोप संजोग वाघेरे ने लगाया।
देवंद्र,चंदकांत जनता के सामने चेहरा दिखाने लायक नहीं
भ्रष्टाचार के मुद्दे पर के प्रदेश नेता देवेंद्र फडणवीस और चंद्रकांत पाटिल चुप क्यों हैं?पिंपरी चिंचवड के नागरिकों को इस रिश्वत कांड प्रकरण के बारे में जनता को जवाब देना चाहिए। यह स्पष्ट किया जाना चाहिए कि रिश्वतखोरी पर स्थायी समिति के अध्यक्ष कब इस्तीफा देंगे?पिंपरी चिंचवड़ पालिका में भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन को देखते हुए भाजपा नेताओं को पिंपरी चिंचवड़ की जनता के सामने क्या चेहरा लेकर जाएंगे। खुद का एक भी विकास काम नहीं किया। हमारे पुराने शुरु कामों का उद्घाटन और फीता काटने में साढे चाल साल व्यतीत किया। ऐसा सवाल संजोग वाघेरे ने पूछा है।