PIMPRI पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड शहर में अवैध धंधों पर रोक लगाने के लिए पुलिस कमिश्नर कृष्ण प्रकाश ने जीरो टॉलरेंस अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के अंतर्गत शहरों में अवैध धंधों के विरुद्ध कार्रवाई जोरों पर शुरु है। वाकड पुलिस ने अवैध गुटखा ले जा रहे टैम्पों को पकडकर 3 लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने 52 लाख कीमत का माल जब्त किया है। गणेश वणजी साबले उम्र 29 टेम्पो चालक,संदीप गुलाब ठाकरे उम्र 27,विशाल पांडूरंग लवाडे उम्र 22 गिरफ्तार अपराधियों के नाम है।
पुलिस कमिश्नर कृष्ण प्रकाश ने आज प्रेस वार्ता में अवैध धंधों पर हुई कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वाकड पुलिस के पुलिस कर्मचारी प्रशांत गिलबिले,विक्रम कुदल को रावेत डांगे चौक में एक टेम्पो पर संदेह हुआ। वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक डॉ. विवेक मुगलीकर को टेम्पो के बारे में जानकारी दी और उनके आदेशानुसार चालक को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर टेम्पो में प्रतिबंधित गुटखा विमल पान मसाला की 100 बोरियां बरामद हुई। पुलिस ने जांच के दौरान अन्य दो साथियों को भी हिरासत में लिया। वाकड पुलिस ने आरोपियों से 39 लाख,60 हजार कीमत का विमल गुटखा,4 लाख 40 हजार का वी-वन तंबाकू,8 लाख कीमत की 1 टाटा टेम्पो,20 हजार के 4 मोबाइल ऐसा कुल 52 लाख 20 हजार रुपये का माल जब्त किया है। आरोपियों को 13 जुलाई तक पुलिस रिमांड मिली है। पुलिस कमिश्नर कृष्ण प्रकाश ने लोगों से अपील की है कि ऐसे कहीं भी अवैध धंधे दिखाई दे तो पुलिस को खबर करें,अवैध धंधों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश,अप्पर पुलिस आयुक्त रामनाथ पोकले,डीसीपी-2 आनंद भोइटे,सहायक पुलिस आयुक्त श्रीकांत डिसले के मार्गदर्शन पर वाकड के वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक डॉ.विवेक मुगलीकर,पुलिस निरिक्षक संतोष पाटिल,पुलिस निरिक्षक सुनिल टोणपे,जांच पथक के संतोष पाटिल,राजेंद्र काले,बाबाजान इनामदार,विभिषण कन्हेरकर,विक्रम कुदल,विजय गंभीरे,नितिन धोरजे,बापू साहेब धूमाल,जावेद पठाण,प्रशांत गिलबिले,वंदू गिरे,नितिन गेंजे,प्रमोद कदम,अतिश जाधव,सुरज सुतार,मधुकर कोली,शाम बाबा,कल्पेश पाटिल,तुषार गाडेकर,जितेंद्र उगले,नूतन कोंडे की टीम ने कार्रवाई की है।