Pcmc पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड मनपा का चुनाव अभी घोषित नहीं हुआ लेकिन राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदल रहा है। दलबदल का सिलसिला शुरु है। कल मोशी जाधववाडी परिसर से भाजपा के नगरसेवक वसंत बोराटे ने अपना त्यागपत्र मनपा अतिरिक्त आयुक्त विकास ढाकणे को सौंपा और आज 24 घंटे के भीतर राष्ट्रवादी कांग्रेस में प्रवेश किया।
वसंत बोराटे को टिकट और पालिका में उचित सम्मान-अजित पवार
आज सुबह पुणे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व में बोराटे राष्ट्रवादी का दामन थाम लिया। इस अवसर पर शहर राकांपा के अध्यक्ष अजित गव्हाणे,मुख्य प्रवक्ता व पूर्व महापौर योगेश बहल,महिला कांग्रेस अध्यक्षा कविता अल्हाट आदि मान्यवर उपस्थित थे। अजित पवार ने वसंत बोराटे को भरोसा दिलाया है कि आगामी पालिका चुनाव के लिए राकांपा न केवल टिकट देगी बल्कि मनपा में उचित सम्मान भी देगी। भाजपा के कुछ और नगरसेवक अजित पवार के संपर्क में हैं जो आने वाले दिनों में राकांपा का दामन थामने वाले है। अधिकांश नगरसेवक भोसरी विधानसभा परिसर से है।
वसंत बोराटे का उपकार चुका न सका-महेश लांडगे
भाजपा से नगरसेवकों को तोडने और राकांपा से जोडने की जिम्मेदारी चाणक्य योगेश बहल को सौंपी गई है। भोसरी परिसर से भाजपा नगरसेवक रवि लांडगे के नेतृत्व में 8-10 नगरसेवक राष्ट्रवादी में प्रवेश करने की पुख्ता जानकारी मिली है। वसंत बोराटे के भाजपा पार्टी छोडने के बारे में भाजपा विधायक महेश लांडगे ने दुख जताया कि उनका मुझपर उपकार है,अफसोस इस बात का रहा कि पिछले पांच साल में यह उपकार चुकता नहीं कर सका। वसंत बोराटे एक कार्यक्षम नगरसेवक के रुप में काम किया। ऐसे साथी को गंवाना भाजपा के लिए एक बडी राजनीतिक क्षति है।
मोशी परिसर में बबन बोराटे का डंका,राकांपा को फायदा
बबन बोराटे मोशी परिसर के जाने माने व्यक्तिमत है उनका इस परिसर में अच्छा खासा जनाधार है। बबन बोराटे ये वसंत बोराटे के चाचा है। महेश लांडगे ने भी बबन बोराटे के कार्यों और योगदान को लेकर प्रशंसा की है। यह माना जाता है कि मोशी परिसर में बबन बोराटे का डंका बजता है।उनके हर एक शब्द को परिसर के लोग पत्थर की लकीर की तरह मानते है। बबन बोराटे मोशी पसिरसर में राष्ट्रवादी कांग्रेस के लिए संजीवनी बूटी साबित हो सकते है। राकांपा धीरे धीरे पालिका में सत्ता की ओर आगे बढ़ रही है। अब देखना है कि विधायक महेश लांडगे इस राजनीतिक क्षति की पूर्ति कैसे और कहां से करते है।