Pcmc पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी-चिंचवड़ के पास घोड़ाडेश्वर में एक देवर ने भाभी की गला दबाकर हत्या कर दी,और उनके सिर को पत्थर से कुचल डाला।आरोपी देवर ने अपने भाभी से शारीरिक सुख की मांग की थी। यह पता चला है कि जब भाभी ने विरोध किया तो उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या की गई भाभी का नाम मिताली सोमनाथ दादा (19) है।
इस मामले में तलेगांव पुलिस ने तुकाराम कोंडीबा दादा को हथकड़ी पहनाई है पुलिस के मुताबिक आरोपी तुकाराम दादा का मिताली से एकतरफा प्रेम संबंध था। रविवार को तुकाराम दादा मिताली को देवदर्शन के लिए घोड़ाडेश्वर ले गए। मिताली को नहीं पता था कि आगे क्या होगा। सुनसान और घनी झाड़ी में जाने के बाद आरोपित ने मिताली से शारिरिक सुख की मांग की। इसका मिताली ने उनका विरोध किया था। इसी बात को ध्यान में रखते हुए तुकाराम दादा ने मिताली का गला घोंटकर और सिर पर पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी।
इसी बीच मृतक मिताली के पति सोमनाथ ने सोमवार को पुलिस के सामने आकर शक जताया कि उसके चचेरे भाई ने मिताली की हत्या की है। पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की। तब पता चला कि मिताली की हत्या उसी ने की थी। तलेगांव पुलिस ने आरोपी तुकाराम दादा को गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे डाल दिया है।
निगडी ओटास्कीम परिसर में मर्डर
ओटास्किम निगडी में एक युवक की हत्या की घटना बीती रात घटी। सूचना मिलते ही पुलिस की एक बड़ी टुकड़ी मौके पर वारदात पर पहुंच गई। मृतक व्यक्ति का नाम संपत गायकवाड़ (उम्र 45,निवासी अन्नाभाऊ साठे नगर,ओटास्किम,निगडी) है। इस संबंध में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मृतक संपत गायकवाड़ और आरोपी के बीच पहले भी कहासुनी हुई थी। रविवार को वे फिर भिड़ गए। संपत ने विवाद को सुलझाने की भूमिका निभाई। इसी वजह से आरोपियों ने संपत को धारदार हथियार से वार करके हत्या कर दी। हत्या रविवार दोपहर करीब एक बजे की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचीॅ आरोपी भी अन्नाभाऊ साठे नगर का ही है और पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। निगडी पुलिस आगे की जांच कर रही है।