Pcmc पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेता और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने पिंपरी-चिंचवड़ मनपा आम चुनाव की पृष्ठभूमि तैयार करना शुरु कर दिया है। पूर्व विपक्षी नेता और भाजपा नगरसेविका माया बारणे के पति संतोष बारणे आज आधिकारिक रूप से मुंबई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में शामिल हो गए। उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की मौजूदगी में बारणे ने राकांपा की घड़ी अपने हाथ पर बांधी। मुंबई में एनसीपी कार्यालय में संतोष बारणे का राष्ट्रवादी में शामिल कराने की प्रक्रिया पूर्ण करायी गई। इस मौके पर पिंपरी चिंचवड शहर एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रशांत शितोले और व्यवसायी अभय मांढरे मौजूद थे।
बारणे सहित उनके कार्यकर्ता राकांपा में शामिल हो गए। संतोष बारणे पिंपरी चिंचवड मनपा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष हैं। उनकी पत्नी माया बारणे थेरगांव से फिर से निर्वाचित हुई हैं। 2012 में,वह एनसीपी से लगातार दूसरी बार और 2017 में बीजेपी से चुनी गईं। वे थेरगांव पर अच्छी पकड रखती हैं। उनके पति संतोष बारणे आज फिर राकांपा में शामिल हो गए। इसलिए चिंचवड़ विधानसभा क्षेत्र में इसे बीजेपी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
ये है ट्रेलर..पिक्चर अभी बाकी है…: अभय मांढरे
थेरगांव इलाके में बारणे परिवार एक बड़ी ताकत है और बीजेपी को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। वह भाजपा के कुप्रबंधन के कारण राकांपा में शामिल हुए हैं। भाजपा के नौ और असंतुष्ट नगरसेवक हमारे संपर्क में हैं। धीरे-धीरे सभी राष्ट्रवादी का दामन थाम लेंगे। कुछ दिन पहले भाजपा के पिंपले गुरव वार्ड नंबर 29 नगरसेवक, महिला एवं बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष चंदा लोखंडे के पति और पूर्व पार्षद राजू लोखंडे राकांपा में शामिल हुए थे।