Pcmc पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड मनपा चुनाव विभाग ने आज मसौदा मतदाता सूची घोषित कर दी है। आपत्ति व सुझाव के लिए 1 जुलाई तक जमा किए जा जाएंगे और अंतिम मतदाता सूची की घोषणा 9 जुलाई को की जाएगी।नागरिक अपना नाम मतदाता सूची में देखने के लिए मनपा के वेबसाईट www.pcmcindia.gov.in पर जाकर देंखे। अथवा 8 क्षेत्रिया कार्यालय,मनपा भवन चुनाव विभाग में मतदाता सूची देखने के लिए सुविधा उपलब्ध है।
आज मनपा के आयुक्त और प्रशासक राजेश पाटिल,अतिरिक्त आयुक्त वाघ की उपस्थिति में मनपा भवन में यह प्रारुप मतदाता सूची की घोषणा की गई। पालिका चुनाव के लिए वार्डों के गठन और वार्डों में आरक्षण के बाद पालिका की चुनाव शाखा द्वारा वार्डवार मतदाता सूची तैयार करने का काम शुरू किया गया। ऐसा करने के लिए राज्य चुनाव आयोग ने पालिका को निर्देश दिया था। इस सूची को बनाते समय विधानसभा की 31 मई 2022 तक की मतदाता सूची को आधार बनाया गया है।
1 जुलाई तक आपत्ति,सुझाव
वार्डवार मतदाता सूची बनाते समय नए नाम जोड़ने,नाम हटाने आदि का काम राज्य चुनाव आयोग नहीं करता है। इसलिए 31 मई 2022 को विधानसभा की मतदाता सूची में जिन मतदाताओं के नाम होंगे, वे ही आम चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे, इसकी जानकारी चुनाव विभाग ने दी। वार्डवार मसौदा मतदाता सूची पर 1 जुलाई तक आपत्तियां दी जा सकती हैं। समय सीमा 1 जुलाई है। आपत्तियां या नोटिस संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय या मुख्य निर्वाचन शाखा में दर्ज किए जा सकते हैं। निर्वाचन शाखा के अनुसार मतदाता सूचियों को विभाजित करते समय लिपिक द्वारा की गई त्रुटि,भूल से मतदाता का निर्वाचन क्षेत्र परिवर्तन,विधानसभा सूची में नाम होने के बावजूद वार्ड सूची में नाम न शामिल करने पर ही सुधार किया जाएगा। मतदाता खुद अपनी आपत्ति,सुझाव दर्ज करने के लिए क्षेत्रिया कार्यालय,चुनाव विभाग में जाएं। ऐसी अपील आयुक्त पाटिल ने की है।
कुल 15,00693 मतदाता,वाकड सर्वाधिक मतदाता वाला वॉर्ड
प्रारुप मतदाता सूची के अनुसार कुल 46 प्रभाग में चुनाव होगा,जिसमें कुल 15,00693 मतदाताओं के नाम है। चिंचवड विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 5,86,849 मतदाता हैं जबकि पिंपरी विधानसभा में सबसे कम 3,76,470 मतदाता और भोसरी क्षेत्र में 5,27,799 मतदाताओं के नाम सूची में शामिल किए गए है। 31 मई 2022 तक भारत चुनाव आयोग के मतदाता सूची में दर्ज नामों को आधार बनाकर पालिका ने सूची तैयार की है। पालिका अथवा राज्य सरकार मतदाता सूची तैयार नहीं करती। वॉर्ड स्तरीय आंकडों में वाकड प्रभाग सर्वाधिक मतदाता वाला वॉर्ड घोषित हुआ है। इस वॉर्ड में 52648 मतदाताओं के नाम शामिल है। वॉर्ड क्रमांक 37 में सबसे कम 21102 मतदाताओं के नाम है। कुल 12514 मतदाता के नाम हटाए गए जो स्थनांतरण हो गए या फिर मृतक हैं। 2017 पालिका चुनाव की तुलना में 2022 में 3 लाख ज्यादा मतदाताओं की संख्या में बढोत्तरी हुई है।