Pcmcभोसरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पुणे से सटे पिंपरी चिंचवड़ शहर में एक सिरफिरे युवक ने नौकरी से निकाल देने की बात को लेकर गुस्से में आकर महंगी गाड़ियों में आग लगा दी। इस मामले में 60 साल की बुजुर्ग महिला ने भोसरी एमआयडीसी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। विनोद किसनराव भस्के ऐसा सिरफिरे युवक का नाम है। यह मामला सीसीटीवी में कैद हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार,भोसरी परिसर के इंद्रायणी नगर में विनोद भस्के पिछले तीन साल से शिकायकर्ता के पास ड्राइवर के तौर पर नौकरी करता था। इस दौरान विनोद ने शिकायकर्ता का दूसरा स्विफ्ट वाहन गाँव जाने के नाम पर 10 दिन के लिए लिया और एक महीना बीतने के बाद भी गाडी वापस नहीं लौटाय। इसी वजह से शिकायकर्ता विनोद को ढूंढ़ते हुए उसके घर पहुंचा। घर पर विनोद के भाई अंकित भस्के से गाडी के बारे में पूछताछ करने पर दोनों में झगड़ा शुरू हो गया। उसके बाद विनोद दूसरे दिन स्विफ्ट वाहन लेकर शिकायकर्ता के घर पहुंचा लेकिन तब गाडी की हालत काफी ख़राब हो चुकी थी।
शिकायकर्ता ने विनोद भस्के को नौकरी से निकाल दिया था। जिसके बाद गुस्साए विनोद और अंकित ने मिलकर शिकायकर्ता के घर पर पार्किंग में खड़ी इनोव्हा और र्केटा कार में देर रात आग लगा दी। इस घटना में वाहन पूरी तरह जलकर ख़ाक हो गया और 22 लाख रूपये का नुकसान हुआ है। वाहनों में आग लगाने का यह मामला सीसीटीवी में कैद हुआ है। शिकायकर्ता ने विनोद और अंकित भस्के के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।