Pcmc पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड मनपा में प्रशासक राजेश पाटिल ने शहर के पानी बिल वितरक ठेकेदार व्रानबेरी एनएक्स सर्विससेज प्रा.लि.को न केवल एक साल की समयसीमा बढ़ा कर दी बल्कि 6 करोड रुपये अतिरिक्त व्यय की स्वीकृति भी प्रदान की है। इस ठेकेदार कंपनी को 24 जनवरी 2016 के दिन ठेका दिया गया था। इस कंपनी का काम शहर में पानी मीटरों का रिकॉर्ड संकलित करने और ऑनस्पॉट बिल देने का काम सौंपा गया था। ठेकेदार का कायऱ्काल 23 फरवरी 2021 को समाप्त हो गया था। स्थायी समिति की बैठक में कल एक साल का विस्तार देते हुए 16 करोड 7 लाख 25 हजार रुपये व्यतिरिक्त व्यय की स्वीकृति दी गई है।
स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत पालिका के सभी विभागों के लिए जीआईएस सक्षम ईआरपी सॉफ्टवेयर लागू किया जा रहा है। नगर अपर आयुक्त कार्यालय में मुख्य सूचना एवं प्रौद्योगिकी अधिकारी के साथ बैठक में सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने कहा कि सॉफ्टवेयर तैयार होने में अभी आठ से दस महीने और लगेंगे। इस सॉफ्टवेयर के आने से पानी की बिलिंग के टेंडर में बदलाव करना जरूरी हो जाएगा। पानी बिल के लिए पालिका का साफ्टवेयर लागू होने के बाद पानी बिल के काम में कंप्यूटर सिस्टम को शामिल नहीं किया जाएगा। आउटसोर्सिंग के जरिए सिर्फ रीडिंग,बिलिंग और कलेक्शन किया जाएगा। इसके लिए टेंडर निकाला जाएगा।
हालांकि कंप्यूटर विभाग को इस कंप्यूटर सिस्टम को लागू करने में एक साल तक का समय लग सकता है। इसलिए नए कंप्यूटर सिस्टम के साथ बिल वितरण कार्य के लिए एक वर्ष के लिए टेंडर जारी करने में काफी समय लगेगा। रीडिंग व बिलिंग का काम नहीं होने से पालिका को समय पर चार से पांच करोड़ की मासिक आमदनी नहीं हो पाएगी। इसलिए जब तक ईआरपी कंप्यूटर सिस्टम लागू नहीं हो जाता,तब तक मौजूदा तरीके से बिलिंग जारी रखना महत्वपूर्ण है। यह काम पहले की तरह उसी दर से किया जाना चाहिए। इसलिए उन्हें बढ़े हुए खर्च के साथ 31 मार्च 2023 तक विस्तार दिया जाएगा। 1 अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2023 की अवधि के लिए इसके लिए 3 करोड़ 92 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी। वही ठेकेदार को भाजपा शासन में भी काम दिया गया था। अब प्रशासनिक व्यवस्था में प्रशासक राजेश पाटिल की मेहरनजर राकांपा-भाजपा की तरह दिखाई दे रही है।