Pcmc पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) महाराष्ट्र के पुणे जिले में आने वाली शिरुर लोकसभा से निर्वाचित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सांसद डॉ. अमोल कोल्हे ने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की भूमिका एक फिल्म में अदा की। सोशल मीडिया में इस फिल्म का ट्रेलर वायरल होते ही राजनीतिक क्षेत्र में बवाल मच गया। 45 मिनट की यह एक लघु फिल्म बनायी गई है। आपको बताते चलें कि कोल्हे एक मराठी फिल्म व सीरियल के अभिनेता है।
सोशल मीडिया पर मात्र 2 मिनट का ट्रेलर खूब सुुुर्खियां बंटोर रहा है। फिल्म का नाम है ..व्हाई आई किल्ड गांधी… इस फिल्म में गांधी की हत्या के बाद मुकदमे के दौरान गोडसे कानूनी बयान में गांधी की हत्या क्यों की इस बारे में बताते हुए भूमिका में नजर आ रहे है। इस फिल्म को बनाने का उद्देश्य यह बताया गया है कि 20 वीं शताब्दी के भारत के इतिहास को अलग से देखने की झलक है। इसके पहले कोल्हे छत्रपति शिवाजी महाराज और उनके बेटे संभाजी महाराज की भूमिका से लोकप्रिय हो चुके है।
सांसद अमोल कोल्हे 2014 में शिवसेना पार्टी में थे। 2019 के लोकसभा चुनाव राकांपा के टिकट पर लडा और शिवसेना के दिग्गज नेता और दो बार लगातार सांसद रहे शिवाजीराव आढवराव पाटिल को चित कर दिया। लगभग 50 हजार से अधिक के मतों के अंतर से पराजित किया। नाथूराम गोडसे की भूमिका में कोल्हे को देखकर राजनीतिक पार्टियां अब राकांपा के निशाने पर ले रही है। राकांपा के लिए जवाब देना मुश्किल हो रहा है।