Pcmc पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड़ शहर में राजनीति गरमाई हुई है। एनसीपी के शहराध्यक्ष अजित गव्हाणे ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। मोशी स्थित कचरा डेपो में पिछले 10 दिनों में दो बार आग लगने की घटना घटी है। क्या यह कोई भ्रष्टाचार छुपाने की साजिश है? ऐसा सवाल अजित गव्हाणे ने उपस्थित किया है। कचरा डेपो में आग लग रही है या फिर लगाईं जा रही है इसकी उच्च स्तरीय जाँच होनी चाहिए। ऐसा भी एनसीपी शहराध्यक्ष अजित गव्हाणे ने कहा है। भाजपा से संबधित ठेकेदारों को देकर करोड़ों रुपयों के बिल अदायगी की गई है,जबकि यह बायोमायनिंग कामकाज 10 प्रतिशत भी नहीं हुआ है क्या यह भ्रष्टाचार छुपाने के लिए मोशी कचरा डेपो में किसी के कहने पर आग लगाईं जा रही? ऐसा अजित गव्हाणे ने आरोप लगाए है।
लगी आग बुझ तो गई लेकिन राजनीति की चिंगारी छोड़ गई जिससे राजनीति गरमाई हुई है। राष्ट्रवादी को बैठे बैठाए एक मुद्दा हाथ लग गया है। कचरा डेपो में आग लगने के घंटों बाद दमकल कर्मी का पहुंचना और कई मुद्दों से कचर डेपो में लगी आग शक के दायरे में है।
कचरा डेपो में पर्यावरण संरक्षण और आरोग्य संबधी उपाय योजना के इंतजाम किए जाते है। कचरा डेपो का कामकाज ठेकेदारी द्वारा चलाया जाता है। वेस्ट टू एनर्जी,बायोमायनिंग,कॅपिंग,औषधि फौव्वारणी जैसे कार्यों पर करोङों रूपये खर्च होते है तो फिर यह आग कैसी लगी? इसकी जाँच होनी चाहिए और जो भी दोषी हो उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसी मांग शहराध्यक्ष अजित गव्हाणे ने की है। वहीं दूसरी और भाजपा को कई राज्यों में मिली हार के बाद धर्म का मुद्दा लेकर राजनीति शुरू है जो गलत बात है सबको साथ लेकर काम करना चाहिए। ऐसा भी अजित गव्हाणे ने कहा है।