Pcmc News पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी-चिंचवड़ मनपा में मेगा भर्ती होने जा रही है। पालिका के विभिन्न विभागों में ’बी’ और ’सी’ समूहों के 386 पदों पर भर्ती प्रक्रिया सीधी सेवा के माध्यम से लागू की जाएगी। इसके लिए 13 अगस्त को नगर पालिका की ओर से विज्ञापन जारी किया गया है।
राज्य सरकार ने पिंपरी-चिंचवड़ मनपा के कर्मचारियों की भर्ती पर लगी रोक हटा ली है। इसके बाद प्रशासन ने भर्ती अभियान शुरू कर दिया है। चिकित्सा विभाग में पालिका की भर्ती प्रक्रिया न्यायिक संकट में फंसी हुई है। 20 से 25 अधिकारी व कर्मचारी आयु सीमा के अनुसार हर माह पालिका की सेवा से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। कुछ कर्मचारी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले रहे हैं। इसलिए पालिका में पांच हजार से अधिक पद खाली हैं। इन पदों के बैकलॉग को भरने के लिए पालिका समय-समय पर संविदा के आधार पर कर्मचारियों की नियुक्ति कर रहा है।
देखने में आ रहा है कि पालिका संविदा कर्मचारियों के भरोसे चल रहा है। राज्य सरकार ने हाल ही में पिछले छह से सात साल से नगर पालिका में भर्ती पर लगी रोक को हटा लिया है। इसलिए पालिका ने सीधी सेवा के जरिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। विभिन्न विभागों में ’बी’ और ’सी’ समूह के 386 रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रिया सीधी सेवा के माध्यम से लागू की जाएगी।
इनमें लिपिक-213,कनिष्ठ अभियंता (सिविल)-75,सिविल अभियांत्रिकी सहायक-41,कनिष्ठ अभियंता (विद्युत)-18,स्वास्थ्य निरीक्षक-13,अतिरिक्त विधि सलाहकार-1,विधि अधिकारी-1,उप मुख्य प्रशासनिक अधिकारी-1 शामिल हैं। पार्क निरीक्षक -4,बागवानी पर्यवेक्षक -8 जैसे विभिन्न पदों को सीधी सेवा से भरा जाएगा। इसके लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। शैक्षिक योग्यता,आरक्षण सहित विस्तृत जानकारी पालिका की वेबसाइट पर 19 अगस्त को प्रकाशित की जाएगी।