Pcmc पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड और पुणे मनपा में 13 मार्च की मध्यरात्रि से दोनों मनपाओं में प्रशासक की नियुक्ति हो जाएगी। वर्तमान सारे नगरसेवक भूतपूर्व हो जाएंगे। महापौर,उपमहापौर,सत्तारुढ नेता,विभिन्न समितियों के सभापतियों के दफ्तर गाडियों सील हो जाएगी। इसको ध्यान में रखते हुए सत्ताधारी भाजपा अपने पांच साल के विकास कामों का उद्घाटन,लोकार्पण,भूमिपूजन को निपटाने में जुटी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 मार्च को इसी सिलसिले में पुणे आ रहे है। उनके हाथों पुणे महामेट्रो का उद्घाटन होगा। साथ ही अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। पिंपरी चिंचवड मनपा के विकास कार्यों का उद्घाटन के लिए पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आ रहे है। कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। दोपहर 3 बजे प्रधानमंत्री मोदी के पुणे प्रस्थान के बाद फडणवीस पिंपरी चिंचवड आएंगे और देर शाम तक रहेंगे। ऐसी जानकारी मनपा के सत्तारुढ नेता नामदेव ढाके ने दी।
सत्ताधारी भाजपा आगामी 10 दिनों में सारे उद्घाटन,भूमिपूजन को समेटना चाहती है। इसके लिए महापौर उषा माई ढोरे को युद्धस्तर पर लगाया गया है। कल दापोडी में भगवान गौतम बुद्ध उद्यान का लोकार्पण महापौर के करकमलों द्धारा संपन्न हुआ। नगरसेवक रोहित कलाटे,राजू बनसोडे,नगरसेविका स्वाती माई काटे,आशा शेडगे,अतिरिक्त आयुक्त उल्हास जगताप,सहायक आयुक्त वामन नेमाणे आदि मान्यवर उपस्थित थे। गुलाबनगर परिसर में दो मंजिला व्यायामशाला,समाज मंदिर बनाया गया। सभी का उद्घाटन,लोकार्पण किया गया। भाजपा अपने किए कामों का खुद ही श्रेय लेना चाहती है,क्योंकि चुनाव बाद स