Pcmc पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) छत्रपति संभाजी महाराज और पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर के संयुक्त जयंती के उपलक्ष्य पर मनोज जरे युवा मंच और नीलिमा मनोज जरे नारी शक्ति मंच की ओर से विविध क्षेत्रों में उत्तम कार्य करने वाले 250 से अधिक समाज विभूतियों को सम्मानित किया गया। चिखली परिसर स्थित म्हेत्रे गार्डन में यह भव्य कायर्र्कम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में शिक्षा,उद्योग,वैद्यकीय,महिला रणरागिनी,राष्ट्रिय सेवा,जेष्ठ नागरिक और सामाजिक कार्य जैसे कई क्षेत्रों में काम कर रहे मान्यवरों को उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
इस कायर्र्कम के दौरान विश्व श्रीराम सेना सामाजिक संघठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.लालबाबू गुप्ता को उद्योग क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए राष्ट्रसेवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। लालबाबू गुप्ता पिछले कई वर्षो से सामाजिक,धार्मिक कार्य समेत उद्योग क्षेत्र में भी कार्यरत है और इसी उल्लेखनीय कामकाज के लिए उन्हें मनोज जरे युवा मंच और निमिला जरे नारी शक्तिमंच की ओर से पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
साथ ही पुरस्कारार्थी डॉ.लालबाबू गुप्ता द्वारा कई सम्मान मूर्तियों को भी सम्मानित कर पुरस्कार दिया गया। इस कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति के रूप में पिंपरी चिंचवड़ के राष्ट्रवादी शहराध्यक्ष अजित गव्हाणे,महिला शहराध्यक्ष कविता अल्हाट,पंकज भालेकर,नेताजी काशिद समेत कई मान्यवर उपस्थित थे। अनमोल रत्न पुस्कार समारोह के साथ साथ कार्यक्रम में दौलत महाराष्ट्र की जैसे मनोरंजन कायर्र्कम ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। महाराष्ट्र्र की फेमस लावणी कलाकारों ने पेश कर लोगों का दिल जीता। मनोज जरे एक युवा नेता है जिन्होंने कोरोना महामारी के दौरान समाज की सेवा कर अपना कर्तव्य पूरा किया साथ ही सामाजिक क्षेत्र और राजनीति में वह सक्रीय है।
कार्यक्रम में पूर्व उपमहापौर तुषार हिंगे,राष्ट्रवादी शहराध्यक्ष अजितदादा गव्हाणे,कविता अल्हाट, पंकज भालेकर , यश साने,सामाजिक सेविका बिंदु तिवारी आदि मान्यवर समेत बडी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।