पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी-चिंचवड़ शहर के पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर अनाथ और आत्महत्या करने वाले किसानों के बच्चों को कंबल और संविधान की किताबें वितरित की है। पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश ने उम्मीद जताई है कि संविधान किताब पढकर बच्चे भविष्य में जिम्मेदार नागरिक बनेंगे। इस मौके पर पुलिस कमिश्नर कृष्ण प्रकाश,हरिष मान,मनीष कल्याणकर,जोगदंड,चव्हाण आदि मौजूद रहे।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस आयुक्त ने अनाथ और आत्महत्या करने वाले किसानों के बच्चों का विशेष दौरा किया। आधुनिक भारत के बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए कृष्ण प्रकाश ने कंबल,चॉकलेट के साथ बच्चों को संविधान पुस्तक का उपहार दिया है। उन्होंने कहा अगर बच्चे संविधान को पढ़ेंगे और समझेंगे तो वे देश को समझेंगे। इस समय आयुक्त ने बच्चों को संविधान के महत्व के प्रति आश्वस्त किया।
आयुक्त कृष्ण प्रकाश ने विश्वास व्यक्त किया कि यदि बच्चों को कम उम्र में ही संविधान की संतान बनने का अवसर दिया जाता है,तो वे भविष्य के अधिक जिम्मेदार नागरिक बनेंगे और वैकल्पिक रूप से अपराध पर भी अंकुश लगेगा। इस बीच बच्चे चॉकलेट,कंबल और संविधान की किताबें पाकर अभिभूत थे।