Pcmc देहू(व्हीएसआरएस न्यूज) राज्य में कल हुए नगरपंचायत चुनाव का परिणाम आज सुबह से चौंकाने वाले निकल रहे है। अगर हम बात करें पिंपरी चिंचवड शहर से सटे जगद्गुरु संततुकाराम महाराज की भूमि देहू नगरपंचायत की तो यहां भाजपा का पूरा सफाया हो गया है। देहू नगरपंचायत चुनाव में एकछत्र राष्ट्रवादी कांग्रेस का वर्चस्व हो गया है।
देहू नगरपंचायत की कुल 17 सीटों में से 14 सीट पर राकांपा के उम्मीदवार विजयी घोषित हुए हैं। दो सीटों पर निर्दलीयों ने बाजी मारी। भाजपा को केवल एक सीट से संतोष करना पडा। इस चुनाव में भाजपा सरकार में रहे पूर्व राज्यमंत्री बालासाहेब भेगडे और मावल से राकांपा के विधायक सुनिल शेलके की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी। सुनिल शेलके का विधानसभा चुनाव में जो जलवा कायम था वह आज भी बरकरार है।