पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) महाराष्ट्र के पुणे जिले में बिहार दिवस मनाया गया। पिंपरी चिंचवड़ शहर के खान देश मराठा मंडल में समारोह अयोजित किया गया था। यह कार्यक्रम को साल में एक बार मनाया जाता है। पिम्परी चिंचवड़ के पुलिस कमिश्नर श्री कृष्ण प्रकाश ने बिहार फाउंडेशन के कामकाज की सराहना की। कोरोना काल में बिहार सरकार द्वारा मिली मदद को महाराष्ट्र और पुणे में स्थित बिहार वासियों को घर घर पहुंचने का काम बिहार फॉउंडेशन ने किया है।
इसीलिए बिहार सरकार द्वारा बिहार फॉउंडेशन के लोगों का सम्म्मान किया गया। इस अवसर पर बिहार सरकार की ओर से सभी कोरोना योद्धाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त श्री एस के सिंह , निदेशक रक्षा संपदा श्री संजीव कुमार एवं पिंपरी चिंचवड़ पुलिस आयुक्त श्री कृष्ण प्रकाश,विश्व श्रीराम सामाजिक सेना संगठन के राष्ट्रिय अध्यक्ष डॉ.लालबाबू गुप्ता समेत कई मान्यवर उपस्थित थे। पिंपरी चिंचवड,पुणे और आसपास परिसर में रहने वाले बडी संख्या में बिहार के लोग कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज करवायी।