Pcmc पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) पुणे के समीप आलंदी नगरपरिषद के पूर्व नगराध्यक्षा वैजयंता उमरगेकर की बहू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या करने वाली विवाहित महिला का नाम प्रियंका अभिषेक उमरगेकर है। प्रियंका पिंपरी चिंचवड़ के पूर्व नगरसेविका कमल घोलप की बेटी थीं।
प्रियंका की अभिषेक से नवंबर में शादी हुई थी। शादी के चंद महीनों के अंदर ही प्रियंका ने आत्महत्या जैसा कठो र कदम उठा लिया है। सूत्रों ने बताया कि प्रियंका और अभिषेक के बीच किसी बात को लेकर वाद विवाद हो गया। दोनों के बीच हुई बहस के बाद खुलासा हुआ कि रात करीब 8 बजे प्रियंका ने बेडरूम में जाकर खुदकुशी कर ली। इस बीच घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि आत्महत्या करने के पीछे क्या कारण रहा।