Pcmc पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी-चिंचवड़ में गणपति विसर्जित करने गए दो युवक इंद्रायणी नदी में डूब गए और दमकल विभाग ने उनमें से एक का शव खोजने में सफलता हासिल कर ली है। जबकि दूसरा शव बरामद नहीं हो सका था। घटना शाम करीब छह बजे की है और एक की तलाश की जा रही है और अंधेरा होने के कारण तलाशी अभियान रोक दिया गया था। यह जानकारी वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक यशवंत गवारे ने दी है।
नदी में डूबने वाले युवकों के नाम दत्ता ठोंबरे (उम्र 20) और प्रज्वल काले (उम्र 18) हैं। इनमें से प्रज्वल काले का शव मिला है। पुलिस के मुताबिक दत्ता ठोंबरे और प्रज्वल काले अपने परिवार के साथ आलंदी रोड पर इंद्रायणी नदी में गणपति का विसर्जन करने गए थे। परिवार के कुछ सदस्य नदी के किनारे खड़े थे। इस बीच दत्ता और प्रज्वल के साथ नितिन ठोंबरे और शिवाजी ठोंबरे नदी में गणपति को विसर्जित करने के लिए पानी में चले गए थे। दत्ता और प्रज्वल ने गणपति बप्पा को इंद्रायणी नदी बेसिन में विसर्जित किया। इसलिए विसर्जन के बाद दोनों डूबने लगे क्योंकि उन्हें पानी की गहराई का पता नहीं था,उन्हें तैरना नहीं आता था। ऐसी जानकारी पुलिस ने दी है।
नितिन और शिवाजी ने उन दोनों को बचाने की कोशिश की। मगर पानी की गहराई में गायब हो गए। घटना की सूचना भोसरी एमआईडीसी पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। इनमें दमकलकर्मी प्रज्वल के शव को निकालने में सफल रहे हैं। दत्ता ठोंबरे की तलाश जारी है और देर रात अंधेरा होने के कारण तलाश को रोक दिया गया है।