Pcmc पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड मनपा में भाजपा नगरसेविका आशा शेडगे समेत 11 कार्यकर्ताओं की आज मोरवाडी कोर्ट ने जमानत रद्द करके येरवडा जेल(एमसीआर) भेजने का आदेश सुनाया। खबर लिखे जाने तक आशा शेडगे समेत सभी आरोपियों की येरवडा जेल रवानगी हो गई थी। सूत्रों के अनुसार आज शेडगे ने जमानत याचिका दायर नहीं की थी। बाकी 11 लोगों की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी। आरोपियों के नाम आशा शेडगे,पूजा अरविंद भंडारी,गौरी कमलाकर राजपाल,आशा जायसवाल,शीतल महेश जाधव,जयश्री रामसिंग सनके,आशा तानाजी धायगुडे,संध्या पवार,संजय सुखदेव,भारत आहेेर,संजय शंकर पवार,संजय सुखदेव शेडगे की येरवडा जेल रवानगी हुई है।
आपको बता दें कि आशा शेडगे फुगेवाडी परिसर से भाजपा की नगरसेविका है। उनके वॉर्ड में स्मार्ट सिटी केबल खुदाई बिछाई का काम शुरु है। गणेशोत्सव त्यौहार में खुदाई से लोगों को परेशानी होगी और हाल ही में सड़क का डामरीकरण हुआ फिर से खुदाई काम करना उचित नहीं। इन कारणों को लेकर संबंधित पालिका कार्यकारी अभियंता और ठेकेदार का विरोध कर रही थी। पुलिस बंदोबस्त में ठेकेदार काम जारी रखा।
आशा शेडगे इस बात से गुस्सा होकर कुछ महिला कार्यकर्ताओं के साथ आयुक्त राजेश पाटिल से मिलने उनके कार्यालय पहुंची थी। लेकिन आयुक्त मिलने से इंकार कर दिया। वहीं आसन लगाकर आंदोलन शुरु किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने आयुक्त के नेमप्लेट पर स्याही फेंककर अपना भड़ास निकाले। इस घटना की खबर पुलिस को लगते ही डीसीपी मंचक इप्पर,एसीपी डॉ.सागर कवडे,एसीपी प्रेरणा कट्टे के नेतृत्व में पिंपरी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक शंकर अवताडे अपनी टीम के साथ मनपा भवन पहुंचे। आंदोलनकारी सभी महिला कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। अ्ाशा शेडगे वहां से चली गई थी। पुलिस ने बुलाकर गिरफ्तार किया और पिंपरी पुलिस स्टेशन ले गई। दूसरे दिन न्यायायल में हाजिर किया गया। कोर्ट ने एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा। आज वापस कोर्ट में हाजिर होने पर कोर्ट ने सभी आरोपियों को येरवडा जेल भेजने का आदेश दिया। कल रविवार अवकाश का दिन है। अब सोमवार को ही जमानत के लिए याचिका दायर हो सकेगी। रिहाई में तीन से चार दिन का वक्त लग सकता है।