Pcmc पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) महाराष्ट्र के माध्यमिक व उच्च माध्यमिक बोर्ड की ओर से आज दसवीं कक्षा का रिजल्ट घोषित किया गया। राज्य का रिजल्ट 96.94% लगा। अगर हम पिंपरी चिंचवड शहर के दो हिंदी विद्यालय गोदावरी हिंदी विद्यालय आकुर्डी और रहाटणी में कार्यान्वियत श्रीमती सावित्रीबाई रामेश्वर पाल हिंदी हाई स्कूल की बात करें तो दोनों विद्यालयों का 100% रिजल्ट घोषित हुआ।
श्रीमती सावित्रीबाई रामेश्वर पाल हिंदी विद्यालय के प्राचार्य पाल सर ने सफल सभी विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। साथ ही आने वाले वर्षों में और बेहतरीन गुणवत्ता,परिणाम की आपेक्षा की।
आपको बताते चलें कि पाल सर ने वर्षों पहले बेहद विकट परिस्थितियों में इस विद्यालय को आरंभ किए थे। कालेवाडी,रहाटणी,थेरगांव,पिंपरी तथा आसपास के परिसर में लाखों की संख्या में हिंदी भाषिक उत्तर भारतीय समाज रहता है। उनके बच्चों की शिक्षा के लिए इस परिसर में हिंदी माध्यम का एक भी स्कूल नहीं था। आकुर्डी में एकमात्र गोदावरी स्कूल है जो इस परिसर के बच्चों के लिए काफी दूर,समय बर्बादी,खर्चीला वाला था। इन कमियों और जरुरतों को ध्यान में रखते हुए लोगों के सहयोग से पाल सर ने विद्यालय की नींव रखी। आज यह विद्यालय एक कल्पवृक्ष बन चुका है। कनिष्ठ महाविद्यालय,सायंस,कॉमर्स,कला विभाग के कॉलेज,अंग्रेजी माध्यम का स्कूल कार्यान्वियत है।
आज श्रीमती सावित्रीबाई रामेश्वर पाल हिंदी विद्यालय का 100% रिजल्ट घोषित हुआ। प्रथम तीन अव्वल आने वाले विद्यार्थियों का रिजल्ट इस प्रकार है। अमित गायकवाड नामक छात्र ने 80% अंक प्राप्त करके विद्यालय में प्रथम क्रमांक पर आया। दूसरे स्थान पर रितेश प्रजापति ने 80% अंक पाकर विद्यालय का नाम रोशन किया। तीसरे स्थान पर सना खान 81.8% अंक पाकर कब्जा जमाने में सफल रहीं। सभी सफल छात्रों को प्राचार्य पाल सर ने बधाई दी।