Pune News पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) सोमवार को हुई बारिश ने भीषण गर्मी से बेहाल पुणे वासियों को कुछ राहत दी। लेकिन होली दहन की शाम अचानक बारिश ने रंग में भंग डालने का काम किया। जिन लोगों ने होली दहन के लिए लकडी,गोबरी आदि साहित्य को सजाया था वह बारिश के पानी में भीग गया। महिलाओं व बच्चों के उत्साह में पानी फिर गया।
शाम को कोथरूड, स्वारगेट, डेक्कन, कैंप, पेठ क्षेत्र सहित शहर के विभिन्न हिस्सों में बारिश हुई। हालांकि वारजे, बावधन, बाणेर क्षेत्र में बारिश दर्ज नहीं की गई। पिंपरी चिंचवड शहर भी बारिश से अछूता नहीं रहा। जमकर बरसात ने होलिका का स्वागत किया। पिंपरी,कालेवाडी,रहाटणी,थेरगांव,चिखली,मोरवाडी आदि परिसर में बारिश से सडकों पर पानी बहते देखा गया।
पिछले कुछ दिनों से शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया है, ऐसे में पुणे के लोग लू की मार झेल रहे है। फरवरी के अंतिम सप्ताह से रात का तापमान भी 15 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। लिहाजा दिन व रात में गर्मी से परेशान नागरिकों को हल्की बारिश व ओलावृष्टि से कुछ राहत मिली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में गरज के साथ हल्की बारिश की चेतावनी दी है। मंगलवार को राज्य के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।