Pune News पुणे (व्हीएसआरएस न्यूज) केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार सुबह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों और विचार परिवार के साथ समन्वय बैठक की। भारतीय जनता पार्टी के बारामती अभियान की सफलता के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस बैठक में संघ के पदाधिकारियों को एन्ट्री दी गई लेकिन भाजपा के पदाधिकारियों को नो एन्ट्री थी,यह एक आश्चर्य माना जा रहा है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों की बैठक
भारतीय जनता पार्टी ने बारामती लोकसभा क्षेत्र को जीतने के लिए बारामती अभियान शुरू किया है, जो राष्ट्रवादी कांग‘ेस पार्टी का गढ़ है। इसी के तहत केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बारामती के दौरे पर आयी हैं। इसकी शुरुआत गुरुवार से शहरी क्षेत्रों में संपर्क से हुई। निर्मला सीतारमण ने धनकवाड़ी स्थित छत्रपति शिवराय मंगल कार्यालय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों की बैठक की। बैठक में शहर के गणमान्य लोग मौजूद थे। इस बैठक को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेटवर्क को ध्यान में रखते हुए महत्व दिया गया। इस बैठक में कहा गया कि पदाधिकारियों ने चुनाव को लेकर कुछ सुझाव दिए।
बैठक में भाजपा पदाधिकारियों को अनुमति नहीं थी
संघ के पदाधिकारियों के अलावा किसी को भी बैठक में शामिल नहीं होने दिया गया। भाजपा पदाधिकारियों को भी प्रवेश से वंचित कर दिया गया। कहा गया कि इस बैठक में चुनाव को देखते हुए रणनीति तय की गई।