National: नई दिल्ली(व्हीएसआरएस न्यूज) पुणे से सटे पिंपरी चिंचवड शहर की रहने वाली व वर्तमान में महाराष्ट्र भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा उमा खापरे का नाम विधान परिषद के लिए चयनित किया गया है। आज भाजपा ने अपने विधान परिषद उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। उमा खापरे सबसे पुरानी भाजपा के कार्यकर्ता के रुप में पिंपरी चिंचवड शहर में काम कर रही थी। एक बारे वे मनपा में नगरसेविका रह चुकी है। शहर में जब भाजपा का झंडा उठाने वाले गिनती के कुछ ही कार्यकर्ता थे तब से वे भाजपा में सक्रिय है। चिंचवड उनका राजनीतिक क्षेत्र रहा है। महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की वर्तमान में अध्यक्षा है। पूरे महाराष्ट्र में वे सक्रिय होकर संगठन को मजबुत करने और अधिक से अधिक महिलाओं को जोडने का काम कर रही है।
भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा परिषद चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामों का बुधवार को एलान कर दिया है। उत्तर प्रदेश की 9, महाराष्ट्र की 5 और बिहार की 2 सीटों पर विधान परिषद का चुनाव होना है। केशव मौर्य, दानिश अंसारी समेत उन तमाम मंत्रियों का भी नाम इस लिस्ट में शामिल जिनको योगी सरकार में हुए मंत्रिमंडल में जगह मिली थी, लेकिन वह विधायक नहीं थे या उनका कार्यकाल खत्म होने वाला था।
केशव प्रसाद मौर्य
चौधरी भूपेंद्र सिंह
दयाशंकर सिंह मिश्र दयालु
जे पीएस राठौर
जसवंत सैनी
दानिश आजाद अंसारी
बनवारीलाल दोहरे
मुकेश शर्मा
जबकि, दूसरी तरफ महाराष्ट्र विधानपरिषद के लिए बीजेपी ने अपने जिन 5 उम्मीदवारों की सूची जारी की, वो हैं-
– प्रवीण दरेकर
– प्रसाद लाड
-राम शिंदे
-श्रीकांत भारतीय
-उमा गिरीश खापरे