Pcmc News पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) चिंचवड़ विधानसभा उपचुनाव कार्य के लिए नियुक्त पिंपरी-चिंचवड़ मनपा के अधिकारियों व कर्मचारियों को बायोमेट्रिक थंबिंग से छूट दी गई है। इस संबंध में आदेश सामान्य प्रशासन विभाग के उपायुक्त विठ्ठल जोशी ने जारी किया है।
भाजपा विधायक लक्ष्मण जगताप का 3 जनवरी को निधन हो गया। रिक्त चिंचवड़ विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव का ऐलान हो गया है। उसके लिए 26 फरवरी को वोटिंग होगी और वोटों की गिनती 2 मार्च को होगी। चुनाव कार्य के लिए मनपा के 245 अधिकारियों व कर्मचारियों को लगाया गया है।
इसलिए चुनाव कार्य में शामिल होने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को बायोमीट्रिक थंब,फेस रीडिंग इम्प्रेशन सिस्टम से छूट दी गई है। उपायुक्त जोशी ने आदेश में कहा है कि चुनाव कार्य से मुक्त होने के बाद अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए बायोमेट्रिक थंब, फेस रीडिंग इम्प्रेशन सिस्टम अनिवार्य होगा।