Mumbai News मुंबई (व्हीएसआरएस न्यूज) महाराष्ट्र में अब नई सरकार कब और कैसे बनेगी यह सवाल सबके सामने है। खबरों के मुताबिक, 48 घंटे में महाराष्ट्र के नए सीएम को शपथ दिलाई जा सकती है। इस दौड़ में देवेंद्र फडणवीस का नाम सबसे आगे है। एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम बन सकते हैं। एकनाथ शिंदे 9 दिन बाद गुवाहाटी के आलिशान होटल से निकलकर मुंबई के चौपाटी पहुंचे। देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। फडणवीस ने एकनाथ शिंदे का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। दोनों 3 बजे के बाद राज्यपाल से मिलने और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।
इससे पहले कल फ्लोर टेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट में हार के बाद उद्धव ठाकरे ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके साथ ही उन्होंने विधान परिषद की सीट भी छोड़ दी। साथ ही एकनाथ शिंदे पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कोई हमसे शिवसेना नहीं छीन सकता। बता दें कि महाराष्ट्र के बागी विधायक फिलहाल गोवा में हैं।
बागी विधायक एकनाथ शिंदे गोवा से मुंबई पहुंच चुके हैं। वह यहां राज्यपाल से मिलेंगे। मुंबई एयरपोर्ट पर उतरकर शिंदे ने अपने समर्थकों को विक्ट्री साइन दिखाया। बीजेपी सूत्रों के मुताबिक, शपथ ग्रहण समारोह कल ही हो सकता है। फिलहाल इसके लिए दो अलग-अलग टाइमिंग तय की गई हैं। इनमें से किसी एक पर हाईकमांड को अप्रूवल देना है। यह टाइमिंग एक घंटे में साफ हो सकती है।