Mumbai मुंबई(व्हीएसआरएस न्यूज) स्वर कोकिला लता मंगेशकर कोरोना वायरस से संक्रमित है। उनको मुंबई के ब्रिच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 92 साल की लता दीदी को नवंबर 2019 में निमोनिया हो गया था। उस समय उन्हें सांस लेने में भी तकलीफ हुई थी और वे 28 दिन तक अस्पताल भर्ती रही थीं।
मुंबई में कोरोना का प्रकोप बढता जा रहा है। रितिक रोशन के पूर्व पत्नी सुजैन खान,नेहा पेंडसे,जानवी कपूर की बहन खुशी कपूर,वीर दास अपने पॉजिटिव होने की जानकारी सोशल मीडिया में शेयर की है। फिल्म प्रोडयूशर बोनी कपूर ने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है। अजुरन कपूर,अंशुला,रिया और करण बुलानी कोरोना के चपेट में आ चुके है अब ठीक हो गए है।
यह सेलेब्स भी कोरोना की चपेट में आए
सुजैन खान, खुशी कपूर और वीर दास से पहले बीते कुछ दिनों में ईशा गुप्ता, मानवी गगरू, अरिजीत सिंह और उनकी पत्नी, मधुर भंडारकर, नफीसा अली, सिंगर-कंपोजर विशाल ददलानी, मिथिला पालकर, कुब्रा सैत, स्वरा भास्कर और उनकी पूरी फैमिली, मिमी चक्रवर्ती, एकता कपूर, मृणाल ठाकुर, राहुल रवैल, नकुल मेहता और उनकी फैमिली, शिखा सिंह, वरुण सूद, सुमोना चक्रवर्ती, दृष्टि धामी, जॉन अब्राहम, नोरा फतेही और शिल्पा शिरोडकर समेत कई सेलेब्स भी कोरोना की चपेट में आए और होम क्वारैंटाइन में हैं। इनमें से कई सेलेब्स अब कोरोना से रिकवर भी हो चुके हैं।