Pune News पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) पुणे के श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई पब्लिक गणपति ट्रस्ट के अध्यक्ष पद पर माणिक चव्हाण और महासचिव पद पर हेमंत रसाने को चुना गया। गुरुवार को हुई बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की बैठक में यह फैसला लिया गया और अगले दो साल के लिए चयन किया गया है।
न्यासी मंडल की बैठक में डॉ. रामचंद्र उर्फ बालासाहेब परांजपे,सुनील रसाने,महेश सूर्यवंशी,माणिक चव्हाण,हेमंत रसाने,अक्षय गोडसे,अमोल केदारी,कुमार वंबुरे,मुरलीधर लोंढे,उत्तमराव गावड़े मौजूद थे। माणिक चव्हाण 2022 से 2024 तक दो वर्षों के लिए ट्रस्ट के अध्यक्ष के रूप में काम करेंगे।
माणिक चव्हाण ट्रस्ट के वर्तमान महासचिव के पद पर कार्यरत थे। माणिक चव्हाण 50 वर्षों से अधिक समय से ट्रस्ट की सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदार रहे हैं। उन्होंने खुद सड़कों पर जाकर कोविड काल में ट्रस्ट द्वारा किए गए राहत कार्यों में भी हिस्सा लिया.