Maharashtra औरंगाबाद(व्हीएसआरएस न्यूज) औरंगाबाद के एक अस्पताल में 155 किलो वजन की गर्भवती महिला का डॉक्टरों ने सफल डिलिवरी करवायी। डॉक्टरों के सामने उस समय चुनौतिपूर्ण माहौल बना जब गर्भवती को डिलिवरी के समय ले जाया गया। वहां ऑपरेशन टेबल,डिलिवरी गाउन,वजन मशीन सब छोटा पड गया या फिर फीट नहीं हुआ। लेकिन डॉक्टरों ने हार नहीं मानी और विशेष इंतजाम किया और सफल डिलिवरी करवायी।
डॉक्टर श्रीनिवास गडप्पा के मुताबिक जिले के घाटी अस्पताल में ऐसी सातवीं सर्जरी की जा चुकी है। यह 155 किलो वजनी महिला की उम्र 27 वर्ष है। साथ ही डायबिटीज,बीपी से पीडित है। महिला का इलाज दो महिनों से अस्पताल में हो रहा था। तीन बार महिला की सोनोग्राफी की गई। महिला व्हीलचेयर पर नहीं बैठ पाती थी। महिला ने डॉक्टरों को धन्यवाद दी और बतायी कि जब वह 16 साल की थी तब से अचानक उसका वजन बढने लगा।