Maharashtra News लातुर(व्हीएसआरएस न्यूज) पार्श्वगायिका पद्मश्री डॉ.अनुराधा पौडवाल द्वारा सूर्योदय फाउंडेशन की स्थापना की गई है जो एचआईवी पॉजिटिव रोगियों की सेवा कर रही है,जिसे हैप्पी इंडियन विलेज के रूप में भी जाना जाता है। वर्तमान में यह संस्था 100 से अधिक बच्चों की देखभाल कर रहा है जो एचआईवी पॉजिटिव हैं। श्रीमती अनुराधा पौडवाल की पुत्री कविता पौडवाल,ईम्पेथी फाउंडेशन के प्रवीण भाई और रवि भारती के संयुक्त प्रयासों से महाराष्ट्र के लातूर जिले में सर्वोदय संस्था एचआईवी पॉजिटिव बच्चों की अथक सेवा कर रही है।
खुद ऊपर उठो और दूसरों को भी ऊपर उठाओ-भगत सिंह कोश्यारी
इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी अपना विचार रखते हुए कहा कि हमारा समाज बडा विस्तार,विस्तृत,विविधताओं विचित्रताओं से भरा संसार है। ईश्वर की लीला है मनुष्य को ज्ञान तो है लेकिन पेड़ पौधों,जीव जन्तूओं को ज्ञान नहीं। मनुष्य हो ईश्वर बनो खुद ऊपर उठो और दूसरों को ऊपर उठाओं। जो कष्ट में दु:ख में है उनकी सेवा करो,यह भाव ईश्वर ने केवल मनुष्य को दिया है। किंतु जब तक हमारे अंदर मदद का भाव नहीं जागेगा कि हमको ऊपर उठना है और दूसरों को भी ऊपर उठाना है तबतक समाज,देश की उन्नति,प्रगति नहीं हो सकती। हमें ईश्वर से प्रार्थना करें कि हमको कष्ट न दें, हम संपन्न है,सामर्थ है,धनवान है, सदबुद्धि है तो भगवान हमको बड़ा दिल भी दें, अच्छी सोच दें कि जो कष्ट, दु:ख,पीडित हैं विभिन्न बीमारियों से परेशान है उनकी सेवा करके उन्हें ऊपर उठाकर मनुष्य ही नहीं देवता बना डालें। यह मनुष्य का विशेषाधिकार है।
राज्यपाल द्धारा एचआईवी पॉजिटिव बच्चों को आर्थिक मदद की घोषणा
महाराष्ट्र के महामहिम राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी जी के करकमलों द्वारा नई इमारत की पहली मंजिल सेवा कार्य हेतु रवि भारती को भेंट की गयी। जिससे वे बच्चों की बेहतरी के संबंध में कार्य कर सकें। इस अवसर पर एचआईवी गांव के बच्चों द्वारा देशभक्ति पर एक संक्षिप्त कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। जिसमें भारतीय सैनिकों द्वारा अपने देश के लिए किए गए संघर्ष और बलिदान को प्रेरित करने वाली भावनाओं का एक शानदार प्रदर्शन था। माननीय राज्यपाल ने लातूर के एचआईवी पॉजिटिव बच्चों के लिए कुछ आर्थिक मदद की घोषणा भी की। श्रीमती अनुराधा पौडवाल ने भी भगवान गणेश पर एक सुंदर गीत प्रस्तुत किया जो जल्द ही आगामी गणेश उत्सव में रिलीज होगी।