Lonaval पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) चिंचवड के आनंदनगर-साईबाबानगर झोपडपट्टी में रहने वाले 15 हजार धारकों को आज बडी राहत मिली है। इस परिसर को खाली कराने के लिए जिस रेलवे अधिकारी ने नोटिस भेजकर 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया था,उस अधिकारी का मुंबई में पदोन्नति के साथ ट्रांसफर हो गया। इनकी जगह सुशांत कुमार की नियुक्ति की गई। आज सुशांत कुमार ने अपना पदभार संभाल लिया। सुशांत कुमार की यह पहली पोस्टिंग है। ट्रेनिंग से सीधे लोनावला पहली टे्रनिंग के रुप में नियुक्त किए गए है।
अमृत आनंदजी,सहाय्यक मंडल इंजी.(दक्षिण)लोणावला की मुंबई रेलवे विभाग में पदोन्नति के साथ ट्रांसफर हुआ है। झोपडाधारकों पर बेघर होने का संकट अब लंबे समय के लिए टल गया है। हजारों धारकों ने राहत की सांस ली। पिछले 20 दिनों से नोटिस मिलने के बाद सभी की सांसें अटकी थी। आनंदनगर-साईबाबानगर झोपडपट्टी रेलवे विभाग की जमीन पर बसी है। रेलवे विभाग ने दो दिन पहले खडकी में अवैध कब्जे पर कार्रवाई की थी। चिंचवड के इस परिसर में अवैध कब्जे को हटाने के लिए अमृत आनंद ने नोटिस दी थी।
झोपडाधारकों का एक शिष्टमंडल ने मनपा आयुक्त राजेश पाटिल से मिला और पुर्नवसन की मांग की थी। आयुक्त ने पुणे रेलवे के डीआरएम रेणू शर्मा को एक पत्र लिखा जिसमें पुर्नवसन के लिए कुछ समय देने की मांग की थी। लेकिन कितना समय चाहिए यह पत्र में उल्लेख नहीं किया जिसके कारण रेलवे प्रशासन में भ्रम की स्थिति पैदा हुई। रेलवे ने जवाबी पत्र में निर्धारित तारिख बताने की बात कही है। इधर चार दिन पहले पुणे में केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रावसाहेब दानवे से एक शिष्टमंडल मिलकर गुहार लगाई थी। शिवसेना सांसद श्रीरंग बारणे ने दानवे से मांग की थी कि कार्रवाई को रोकने की दिशा में साकारात्मक आदेश दे। ताकि पुर्नवसन के लिए समय मिल सके।
अमृत आनंद सहाय्यक मंडल इंजी.(दक्षिण)लोणावला का अचानक तबादला मुंबई होने के कारण हजारों लोगों ने राहत की सांस ली है। अमृत आनंद अच्छे व्यक्मित्व के अधिकारी है। हमेशा साकारात्मक,सहयोग की भूमिका रखते है। पदोन्नति के साथ मुंबई ट्रांसफर हुआ है। आज लोनावला में उनको उनके सहयोगी रेलवे कर्मचारी,अधिकारी विदाई दी।