Pcmc News पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड मनपा में शिवसेना के पूर्व नगरसेवक व उद्योजक मधुकर बाबर का आज तड़के हार्टअटैक आने से निधन हो गया। पुत्र योगेश बाबर ने ऐसी जानकारी दी कि उपचार के लिए निरामय हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था लेकिन उपचार से पहले डॉक्टरों ने निधन होने की पुष्ठि की।
शाम 4 बजे निगडी के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर राजनीतिक,सामाजिक,धार्मिक,उद्योग जगत से जुडे सैकडों लोगों ने नम आंखों से भावपूर्ण विदाई दी।अपने पीछे 1 पुत्र,3 पुत्री का हराभरा परिवार छोड़ गए। वे गजानन लोक सेवा बैंक,जिजामाता नागरी संस्था,राष्ट्रतेज तरुण मंडल के अध्यक्ष थे। साथ ही पिंपरी चिंचवड प्लास्टिक एसोसिएशन के अध्यक्ष थे। पूर्व सांसद स्व.गजानन बाबर और पूर्व नगरसेवक प्रकाश बाबर के भाई थे।